Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एमजीएम अस्पताल हादसा: सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, विपक्ष ने सरकार पर उठाया सवाल
    Jharkhand Top News

    एमजीएम अस्पताल हादसा: सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, विपक्ष ने सरकार पर उठाया सवाल

    shivam kumarBy shivam kumarMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची/ पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल हादसे में मृतकों की संख्या 03 हो गई है। इस हादसे में 12 लोग घायल हैं। शनिवार रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमारत की छत का एक हिस्सा अचानक ढहने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए थे।

    हदसे में मृतकों की पहचान गोविंदपुर निवासी लुकास साइमन तिर्की, साकची के डेविड जोनसन और सरायकेला निवासी श्रीचंद तांती के रूप में की गई है। श्रीचंद तांती की मां रेणुका देवी की हालत गंभीर है और उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

    घटना के समय बिल्डिंग में कुल 15 लोग मौजूद थे, जिनमें 12 लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला गया। यहां से 03 लोगों के शव बरामद किए गए। देर शाम एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य के लिए जमशेदपुर पहुंची और टाटा स्टील व जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया।

    प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मृतक आश्रितों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। मंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर भरोसा दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

    भारतीय जनता पार्टी समेत विपक्षी दलों ने एमजीएम अस्पताल हादसे को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने खतरनाक हालत में पहुंच चुके उस भवन को खाली क्यों नहीं कराया गया और वहां आम लोगों को ठहराने की अनुमति किसने दी? भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू और राजद विधायक सरयू राय ने भी मौके पर पहुंच कर घायलों से मुलाकात की और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्पताल के जर्जर भवन में लोगों को ठहरने की अनुमति किसने दी, जवाबदेही तय हो : विपक्ष
    Next Article झारखंड में पाकिस्तानियों भारत छोड़ो कार्यक्रम चलायेगी भाजपा
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version