Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत
    देश

    हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हादसे में दो परिवारों के लोग शामिल, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख
    हैदराबाद। हैदराबाद शहर स्थित चारमीनार इलाके में मिरचौक क्षेत्र के गुलज़ार हाउस में भीषण आग लग गई। घटना में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। दमकल की गाड़ियां इमारत में फंसे कुछ अन्य लोगों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर इलाज के लिए पूरे प्रयास करेगी।

    पुलिस के अनुसार आग चारमिनार इलाके में गुलजार हाउस के पास एक बिल्डिग में रविवार को करीब सुबह 6 बजे लगी । घटना में झुलसने घटनास्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि लोगों के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी, जिसने बाद में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका है कि इमारत में लगे एसी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

    घटना स्थल पर केंद्र मंत्री किशन रेड्डी, राज्यमंत्री प्रभाकर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फायर ब्रिगेड के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया है। मृतकों की पहचान अभिषेक मोदी, आरूषी जैन ,शीतल जैन, सुमित्रा जैन, प्रथम मोदी, राजेंद्र कुमार, हर्षाली गुप्ता, मुन्नीबाई, प्रियाणी और इराज के रूप में हुई है। अभी अन्य मृतकों के शवों की पहचान कराई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल, डीआरडीओ हॉस्पिटल और उस्मानिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार लोग ज्वेलर्स के जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान से संबंधित दो परिवारों के लोग हैं।

    दमकल कर्मियों के मुताबिक अभी भी इस इमारत में चार परिवारों के दर्जनों लोग फंसे हैं। अब तक जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उनमें तीन बच्चों सहित 14 लोग शामिल है। यह सभी बुरी तरह झुलसे हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इमारत में 30 से अधिक लोग रह रहे थे, इनमें ज्यादातर किराएदार थे।

    पुलिस के मुताबिक इमारत में आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात में बहुत गर्मी थी और मकान में लगे सभी एसी चल रहे थे। इसकी वजह से मकान की वायरिंग गर्म हो गई। इसी दौरान वायरिंग में आग लग गई और इसमें से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक एसी के कंप्रेशर फटने से आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर भागने का भी मौका नहीं मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल
    Next Article रक्षा राज्य मंत्री 17वीं लंगकावी प्रदर्शनी में भाग लेने जाएंगे मलेशिया
    shivam kumar

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

      May 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version