Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाखड़ा जल विवाद पर पंजाब में सभी राजनीतिक दलाें ने दिखाई एकजुटता, विधानसभा का विशेष सत्र कल
    देश

    भाखड़ा जल विवाद पर पंजाब में सभी राजनीतिक दलाें ने दिखाई एकजुटता, विधानसभा का विशेष सत्र कल

    shivam kumarBy shivam kumarMay 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्य सरकार की कार्रवाई में भाजपा, कांग्रेस व अकाली दल ने किया समर्थन का ऐलानबीबीएमबी एक्ट के उल्लंघन की रिपोर्ट विधानसभा में कल पेश करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
    चंडीगढ़। हरियाणा के साथ जल विवाद काे लेकर पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान का समर्थन करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने सोमवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र भी बुलाया है।

    हरियाणा के साथ शुरू हुए भाखड़ा जल विवाद पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में अकाली दल की तरफ से बलविंद्र सिंह भूंदड़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस की तरफ तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा तथा सीपीआईएम व बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि पहुंचे। करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने पानी के मुद्दे पर एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। हरियाणा की जनसंख्या के आधार पर उन्हें तय समय के बाद 1700 क्यूसेक पानी दिया जाना बनता है, इसके बावजूद पंजाब उन्हें चार हजार क्यूसेक पानी दिया है। हरियाणा इस समय केन्द्र के माध्यम से दबाव बनाकर 8500 क्यूसेक पानी चाहता है। यह पूरी तरह से गलत है। इसके विरूद्ध सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्हाेंने बताया कि इसे लेकर सोमवार को विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। जिसमें सभी दल अपनी राय रखेंगे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है।

    भगवंत मान ने कहा कि भाखड़ ब्यास प्रबंधन बाेर्ड (बीबीएमबी) एक्ट का कई मोर्चों पर उल्लंघन हो रहा है। इस बारे में सोमवार के सत्र में विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी। भाखड़ा के कंट्रोल रूम पर ताला लगाने के मुद्दे पर भगवंत मान ने कहा कि अगर हमारा ताला जडऩा गलत है तो हरियाणा का पानी लेने का तरीका भी गलत है।

    बैठक के बाद अकाली दल के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष बलविंद्र सिंह भूंदड़ ने कहा कि यह पार्टियों का मसला नहीं है। इस मुद्दे पर सभी एकजुट हैं। भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सुझाव दिया कि इस विवाद को यहीं खत्म कर देना चाहिए। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री या गृहमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा जाए। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने स्तर पर हरियाणा को चार हजार क्यूसेक पानी देने का फैसला किया है। बेहतर होता पहले इस विवाद को समाप्त कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश पड़ोसी दुश्मन मुल्क के साथ जंग के मुहाने पर खड़ा है। ऐसे में सीमावर्ती राज्य में पानी को लेकर विवाद नहीं होना चाहिए। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के हितों को देखते हुए वह इस लड़ाई में सरकार के साथ हैं।

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा व पंजाब के बीच केन्द्र सरकार के हरियाणा को अतिरिक्त पानी छोड़ने के आदेश के बाद पंजाब पुलिस ने गुरुवार को भाखड़ा डैम के कार्यालय परिसर पर कब्जा कर ताला जड़ दिया है। हरियाणा को पानी छोड़ने के लिए डैम पहुंचे बीबीएमबी के कर्मचारियों को वापस लौटा दिया गया था। इसके बाद भाखड़ा जल विवाद का मुद्दा गरमा गया। इस मुद्दे पर

    पंजाब सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने अमेरिका के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनपीआर और पीबीएस की संघीय निधि पर रोक लगाई
    Next Article अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार गंभीर, ओडिशा में नेपाली छात्र की मौत पर जताया शोक
    shivam kumar

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version