Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के बदले गए डीसी
    Top Story

    झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के बदले गए डीसी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसके तहत कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है।

    वहीं बागवानी निदेशक फैज अक अहमद मुमताज को जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त रामगढ़ बनाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के निदेशक आदित्य रंजन को धनबाद का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। वहीं उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव को जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त गिरिडीह की जिम्मेदारी दी गई है।

    कंचन सिंह बनी सिमडेगा उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर की जिम्मेदारी

    सरकार के अवर सचिव विनोद कुमार के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार श्रीमती कंचन सिंह को सिमडेगा का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती आर रॉनिटा खूंटी की नए उपायुक्त बनाई गई है। राज्य सरकार ने गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया है।

    पर्यटन निदेशक अंजली यादव गोड्डा के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाई गई हैं। वहीं गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त होंगे।

    रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं वित्त विभाग में अंकेक्षण निदेशालय के निदेशक नितिश कुमार सिंह सरायकेला खरसावां के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त होंगे। जियाडा के प्रबंध निदेशक प्रेरणा दीक्षित गुमला के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाई गई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त होंगे। कृषि निदेशक श्री कुमार ताराचंद को लोहरदगा जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। वहीं उपविक विकास आयुक्त दुमका के अभिजीत सिन्हा को दुमका में ही पद स्थापित करते हुए जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

    झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक श्रीमती कीर्ति श्री जी को छात्र के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। वहीं उप विकास आयुक्त कोडरमा श्री ऋतुराज को कोडरमा में ही पदस्थापित करते हुए जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के निदेशक सह सदस्य सचिव श्रीमती समीर एस को पलामू का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है।

    धार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संयुक्त सचिव रवि आनंद को जामताड़ा का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। जबकि रांची के उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरना कोड आदिवासियों हक, इसे लेकर रहेंगे : के राजू
    Next Article मुख्यमंत्री राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर 27 मई को करेंगे समीक्षा बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक : राज्यपाल

      July 15, 2025

      राज्यस्तरीय हिंदी साहित्य संगोष्ठी 27 को

      July 15, 2025

      दारूडीह पोस्ट ऑफिस की बीपीएम की संदिग्ध मौत

      July 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक : राज्यपाल
      • बिहार कैबिनेट में पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरी देने सहित 30 प्रस्तावों पर मुहर
      • अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे के 28 किमी स्ट्रेच में आज से टोल वसूली स्थगित
      • दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर इडी की छापेमारी
      • रिश्वत मांगने संबंधि ऑडियो सामने आने के बाद मंत्री राजकुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version