Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बगोदर में दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से टकरायी कार, पति-पत्नी समेत मासूम की मौत
    Jharkhand Top News

    बगोदर में दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से टकरायी कार, पति-पत्नी समेत मासूम की मौत

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। जिले के बगोदर में सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार एक कार ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी है। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर अंबाडीह मोड़ के पास शनिवार की देर रात की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, छोटकी सरिया निवासी आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ रांची से सरिया लौट रहे थे। इसी दौरान अंबाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को बगोदर सीएचसी ट्रॉमा सेंटर लाया गया लेकिन तब तक श्वेता बर्णवाल और मासूम पलटू की मौत हो चुकी थी। आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

    इलाके में मचा कोहराम
    जैसे ही यह खबर परिवार और इलाके में फैली, कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटनास्थल पर पहुंचे भाकपा माले नेता पवन महतो ने शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि एक कार पेड़ से जा टकरायी, जिसमें एक परिवार के तीन लोगों की जान चली गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस का खुलासा: दुष्कर्म का बदला लेने के लिए दोहरे हत्याकांड को दिया गया था अंजाम
    Next Article आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग

      August 18, 2025

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version