Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    दुनिया

    नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarMay 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    ?????????????????????????????????????????????????????????
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का प्रमुख गुर्गा युनूस अंसारी को आज जेल से रिहा होते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। जाली भारतीय नोट के कारोबार में पांच वर्ष की कैद पूरा होने के बाद रविवार को उसे दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

    नेपाल में डी कंपनी का पूरा कारोबार संभालने वाला युनूस अंसारी कोनाज चौथी बार गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने काठमांडू के सेंट्रल जेल से रिहा होने के साथ ही युनूस को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    सीआईबी प्रवक्ता एसएसपी युवराज खड़का ने बताया कि युनूस पर संपत्ति शुद्धिकरण का मामला चल रहा था जिसमें उसकी गिरफ्तारी की गई है। खड़का ने बताया कि युनूस को आज ही जिला अदालत काठमांडू में पेश कर 5 दिनों के रिमांड पर लिया गया है।

    यह तीसरी बार है जब युनूस को गिरफ्तार किया गया है। सबसे पहले 30 जनवरी 2010 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। उस समय युनूस पर जाली नोट और ड्रग्स का कारोबार करने का आरोप लगाया गया था। छापेमारी के दौरान युनूस के घर से 2 करोड़ रुपए जाली भारतीय नोट और 5 किलो अफीम और चरस बरामद किया गया था।

    चार साल जेल में रहने के बाद युनूस को दोबारा जेल से निकलते ही जनवरी 2014 में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया था। जाली नोट के कारोबार के आरोप में फिर से चार साल जेल में रहने के बाद वह 14 फरवरी 2018 को जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद 24 मई 2019 को कतर एयरवेज के उड़ान (संख्या QR 644) से आए 7 करोड़ रूपये की डिलीवरी लेने खुद एयरपोर्ट गए युनूस अंसारी को एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार किया गया।

    2019 से ही काठमांडू के सेंट्रल जेल में बंद युनूस अंसारी रविवार को 5 साल बाद रिहा किया गया और रिहा होते ही आज उसे चौथी बार गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपाल में वर्षों तक दाऊद के सभी कारोबार को युनूस ही संभालता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    shivam kumar

      Related Posts

      राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश

      May 25, 2025

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version