Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में तय सीमा पर रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं कराई तो लाइसेंस होगा रद्द
    दुनिया

    नेपाल में तय सीमा पर रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं कराई तो लाइसेंस होगा रद्द

    shivam kumarBy shivam kumarMay 3, 2026Updated:May 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    ????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के कृषि मंत्रालय ने किसानों को रासायनिक उर्वरक की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई और कड़ी व्यवस्था के साथ नई कार्यविधि लागू की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि समय पर खाद की सप्लाई नहीं कर पाने और कालाबाजारी करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जायेगा।

    नेपाल की कृषि मंत्री गीता चौधरी ने ‘अनुदानयुक्त उर्वरक वितरण व्यवस्थापन कार्यविधि’ के दूसरे संशोधन को मंजूरी दी। इस कार्यविधि के लागू होने के बाद अब किसानों को रासायनिक उर्वरक आसानी से उपलब्ध कराने तथा उर्वरक आपूर्ति और वितरण प्रणाली को व्यवस्थित, पारदर्शी और अधिक प्रभावकारी बनाने का दावा किया गया है। मंत्रालय का मानना है कि इस कार्यविधि को पूरी तरह लागू करने से कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी, देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी और समग्र आर्थिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

    संविधान में व्यवस्था किए गए ‘खाद्य सम्बन्धी अधिकार’ को लागू करने में सहयोग देने के उद्देश्य से लाई गई इस विस्तृत कार्यविधि से उर्वरक कोटा निर्धारण से लेकर किसानों के खेत तक पहुंचने वाली पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में होगी। अब सरकार लागत साझेदारी के आधार पर किसानों को अनुदान में उर्वरक उपलब्ध कराएगी। बजट की सुनिश्चितता अर्थ मंत्रालय करेगा, जबकि कृषि मंत्रालय मांग और खपत की स्थिति को देखते हुए वार्षिक कोटा तय करेगा।

    उर्वरक वितरण प्रणाली को वैज्ञानिक बनाने के लिए मंत्रालय ने कोटा निर्धारण के लिए स्पष्ट और गणितीय आधार तय किया है। इसके अनुसार कुल अनुदानयुक्त उर्वरक में खेती योग्य भूमि को 20 प्रतिशत, फसल सघनता को 10 प्रतिशत, सिंचाई उपलब्धता को 20 प्रतिशत, पिछले पांच वर्षों की उर्वरक उपयोग स्थिति को 20 प्रतिशत, मांग की मात्रा को 20 प्रतिशत और व्यावसायिक फसलों के क्षेत्रफल को 10 प्रतिशत भार देकर स्थानीय तह तक कोटा वितरण किया जाएगा।

    संभावित कमी से बचने के लिए कुल वार्षिक उर्वरक मात्रा का 10 प्रतिशत हिस्सा वितरक कंपनियों को अनिवार्य रूप से ‘बफर स्टॉक’ के रूप में रखना होगा। यह उर्वरक खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण धान, मक्का और गेहूं जैसी प्रमुख फसलों तथा बीज उत्पादन के लिए आपातकालीन स्थिति में उपयोग किया जाएगा। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने आयात बिंदु पर ही उर्वरक की कीमत तय कर दी है। अनुदान वाली उर्वरक की आयात कीमत यूरिया के लिए 14 रुपये प्रति किलो, डीएपी के लिए 43 रुपये प्रति किलो और पोटाश के लिए 31 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है।

    अंतिम उपभोक्ता मूल्य तय करते समय इस कीमत में केवल स्थानीय समिति तय परिवहन दर और विक्रेता के संचालन तथा प्रबंधन खर्च के रूप में अधिकतम 1 रुपया प्रति किलो ही जोड़ सकेंगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्यविधि में स्पष्ट किया गया है कि स्थानीय तह को बिक्री मूल्य की सूची अपने कार्यालय और विक्रेता के बिक्री केंद्र पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करनी होगी। उर्वरक वितरण की जिम्मेदारी मुख्य रूप से स्थानीय कृषि सहकारी संस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। सहकारी संस्था न होने पर ही अन्य फर्म या कंपनियों को विक्रेता नियुक्त किया जाएगा।

    विक्रेता नियुक्ति के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र, लेखा परीक्षण प्रतिवेदन, पैन नंबर, गोदामघर तथा नापतौल मशीन की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।कृषि मंत्री चौधरी ने स्पष्ट किया है कि तय मानक के आधार पर किसानों को तय समय के भीतर खाद की उपलब्धता नहीं कराने पर वितरक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई भी वितरक खाद की कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है, तो उनका भी लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोगों में जागरूकता फैलाने न्यायाधीश उतरे सड़क पर
    Next Article पलामू में ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बाइक, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध

      May 3, 2026

      इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 24 घंटे में किए 50 हमले, 41 की मौत, अभी भी मंडरा रहे ड्रोन

      May 3, 2026

      नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर

      May 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध
      • इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 24 घंटे में किए 50 हमले, 41 की मौत, अभी भी मंडरा रहे ड्रोन
      • सीवान गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
      • हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद
      • पलामू में ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बाइक, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version