Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जेपीएससी को कैलेंडर जारी करने का सरकार ने निर्देश दिया
    Top Story

    जेपीएससी को कैलेंडर जारी करने का सरकार ने निर्देश दिया

    shivam kumarBy shivam kumarMay 3, 2025Updated:May 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने 2 मई को जेपीएससी अध्यक्ष को लिखा पत्र
    रांची। राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिख कर परीक्षा कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने 2 मई को इस संबंध में जेपीएससी अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने जनवरी 2025 में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में परीक्षा कैलेंडर जारी करने का फैसला किया था। लेकिन अब तक परीक्षा का कैलेंडर जारी नहीं हो सका। जबकि अब जेपीएससी चेयरमैन के पद पर भी नियुक्ति हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद जेपीएससी जल्द ही परीक्षा कैलेंडर जारी कर देगा। यहां मालूम हो कि पिछले दिनों झारखंड कर्मचारी चयन आयोग अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर चुका है।

    जेपीएससी मेंस के परीक्षाफल को लेकर छात्र आक्रोशित
    इधर, जेपीएससी 11 वीं से 13 वीं की सिविल सेवा परीक्षा के मेंस का रिजल्ट अब तक प्रकाशित नहीं होने से छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रिजल्ट के बारे में जेपीएससी चेयरमैन एलबी खियांग्ते से पूछने पर उन्होंने सिर्फ इतना भर कहा-कीप पेसेंश। मालूम हो कि पिछले साल जेपीएससी मेंस की परीक्षा हुई थी। लगभग आठ माह से अधिक का समय बीत चुका है। बीच में जेपीएससी चेयरमैन का पद खाली रहा। इससे परीक्षाफल प्रकाशन में विलंब का मुख्य कारण बताया गया। हालांकि आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि परीक्षाफल प्रकाशन की कयावद तेज कर दी गयी है। जल्द ही परीक्षाफल का प्रकाशन होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड सरकार की नयी पहल, मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को किया जायेगा प्रेरित
    Next Article यह नया भारत, घर में घुसकर मारेगा-पहलगाम आतंकी हमले पर बोले शेखावत
    shivam kumar

      Related Posts

      उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी

      December 21, 2025

      गिरिडीह सड़क हादसा: बाइक सवार और पैदल यात्री की दर्दनाक मौत

      December 21, 2025

      ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version