Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    स्पोर्ट्स

    सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान

    shivam kumarBy shivam kumarMay 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा। सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने बताया कि सिरसा का युवा क्रिकेटर कनिष्क चौहान अंडर-19 क्रिकेट टीम में इंग्लेंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। डा. वेद बैनीवाल सोमवार को सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरसा का यह उभरता सितारा क्रिकेट के प्रति अपने समर्पण और सामर्थ्य से भारत की अंडर-19 क्रिकेट का हिस्सा बना है जो न केवल सिरसा बल्कि समूचे हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। डॉ. बेनीवाल ने इस मौके पर हाल ही में अंडर-19 की विजेता बनी सिरसा की टीम और अंडर-23 की फाइनल तक पहुंची क्रिकेट टीम को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

    उन्होंने कहा कि वे हर खिलाड़ी को एक बड़ा मंच देने के लिए तत्पर हैं, बशर्ते वह मैदान पर परफॉरमेंस दे। उनके जीवन में सिफारिश नाम के शब्द की कोई जगह नहीं है। इसका ज्वलंत उदाहरण भारत की टीम में हरियाणा के ख्यातिप्राप्त स्पिनर युजवेंद्र चहल है। डॉ. वेद बेनीवाल ने कहा कि वे अनुभव से कहते हैं कि कनिष्क चौहान में क्रिकेट की जो भूख है, उसी के चलते वह एक दिन सीनियर भारतीय क्रिकेट में भी अपना स्थान बनाएंगे। इससे पूर्व चयनकर्ता हितेश ने अपने संबोधन में खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए कहा कि क्रिकेटर्स को उनका असली मंच वे खुद अपनी प्रतिभा से दे सकते हैं।

    इस प्रतिभा को निखारने के लिए संसाधनों व अवसर देने का कार्य डॉ. वेद बेनीवाल के साथ वे स्वयं तथा सिरसा क्रिकेट टीम के मुख्य प्रशिक्षक जसकरण सिंह के साथ सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम के दौरान टीम के मुख्य प्रशिक्षक जसकरण सिंह ने अंडर-19 क्रिकेट की विजययात्रा एवं अंडर-23 क्रिकेट टीम के फाइनल तक पहुंचने के लिए किए गए टीम गेम के प्रयासों को विस्तृत रूप से बताया।

    कार्यक्रम के दौरान जूनियर क्रिकेटर्स ने भी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुने गए कनिष्क चौहान को अपना आदर्श मानते हुए संकल्प लिया कि वे भी अपने कठोर परिश्रम, सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल व मुख्य प्रशिक्षक जसकरण सिंह के मार्गदर्शन में सफलता की सीढिय़ां चढ़ेंगे और सिरसा व हरियाणा का नाम क्रिकेट जगत में ख्यातिनाम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Next Article मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    shivam kumar

      Related Posts

      खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई

      May 19, 2025

      विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा

      May 18, 2025

      दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े फाफ डुप्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स

      May 17, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version