Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वसूली करनेवालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : उरांव
    Top Story

    वसूली करनेवालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : उरांव

    shivam kumarBy shivam kumarMay 20, 2025Updated:May 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) की बैठक मंगलवार को करमटोली स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में कहा गया कि कुछ असंवैधानिक और गैर-मान्यता प्राप्त व्यक्ति और संगठनों की ओर से आदिवासी छात्र संघ के नाम पर चंदा वसूली और अवैध धन की उगाही कर रहे हैं। बैठक में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा कि ऐसे संगठनों की ओर से झूठे कार्यक्रमों के आयोजन जैसी गतिविधियां सामने आयी हैं।

    उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो आदिवासी छात्र संघ के नाम का उपयोग निजी स्वार्थ के लिए कर रहे हैं तो वे तत्काल चेत जायें। यह संगठन किसी भी प्रकार की उगाही या गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि समय रहते ऐसे तत्व नहीं रुके, तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    समाज की चेतना और संघर्ष की पहचान है संघ
    मौके पर रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मनोज उरांव ने मौके पर कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं, यह आदिवासी समाज की चेतना और संघर्ष की पहचान है। इसके नाम पर गलत गतिविधियां न सिर्फ संगठन के प्रति अपराध है, बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय की प्रतिष्ठा पर हमला है। हम सबको मिलकर ऐसे लोगों को बेनकाब करेंगे। वहीं मौके पर खिजरी विधानसभा के नामकुम प्रखंड क्षेत्र से आये कई युवाओं ने एसीएस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं केंद्रीय अध्यक्ष ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी सूचना, बैनर, पोस्टर या वक्तव्य तब तक साझा न करें। जब तक वह संगठन के केंद्रीय नेतृत्व या अधिकृत माध्यम से जारी न हो। यदि कोई व्यक्ति एसीएस के नाम पर पैसे मांगे, तो तत्काल संगठन को सूचित करें।

    बैठक में रांची जिला अध्यक्ष राजू उरांव, रांची कॉलेज (डीएसपीएमयू) अध्यक्ष विवेक तिर्की, निशांत तिर्की, अनिकेत तिर्की, विष्णु कुमार, आदित्य केरकेट्टा, अभय तिर्की सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी अस्मिता का अपमान करना भाजपा की आदत : कांग्रेस
    Next Article यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
    shivam kumar

      Related Posts

      दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

      May 21, 2025

      आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित

      May 21, 2025

      झारखंड में इस वर्ष समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मॉनसून

      May 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर
      • केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
      • छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
      • गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई
      • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version