Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नक्सलियों ने दो ड्रिलिंग मशीन और छह गाड़ियों में लगाई आग
    Jharkhand Top News

    नक्सलियों ने दो ड्रिलिंग मशीन और छह गाड़ियों में लगाई आग

    shivam kumarBy shivam kumarMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरीसोत गांव के पास खनन सर्वे कंपनी के साइडिंग पर शनिवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने वहां दो ड्रिलिंग मशीन तथा छह गाड़ियों में आग लगा दी, जिन गाड़ियों में आग लगाई गई है उनमें दो ट्रक ,दो पिकअप तथा दो बोलोरो शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात हथियार बंद नक्सली कंपनी के साइडिंग पर पहुंचे और वहां उपस्थित मजदूरों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद नक्सलियों ने खनिज सर्वे कार्य के लिए लगाए गए दो मशीनों में आग लगा दी। इसके अलावा कंपनी के छह अन्य गाड़ियों को भी जला डाला। बताया जाता है कि नक्सलियों ने घटनास्थल पर फायरिंग भी की है। लगभग एक घंटे तक हंगामा करने के बाद नक्सली वहां से चले गए।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद बालूमाथ डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। घटना को अंजाम किस नक्सली संगठन ने दिया है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि भाकपा माओवादी के नक्सली संगठन ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल लातेहार और रांची जिले के बॉर्डर पर स्थित है । यहां कुछ अपराधी संगठन भी सक्रिय रहते हैं ।

    इस संबंध में डीएसपी ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है । वहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर अभियान भी चलाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरंट लगने से 12 भेड़ों की मौत, लापरवाही का आरोप
    Next Article अगले सप्ताह दो नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version