Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शहर में खराब सड़कों की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पूछा-फंड क्यों नहीं दे रहे
    Top Story

    शहर में खराब सड़कों की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पूछा-फंड क्यों नहीं दे रहे

    shivam kumarBy shivam kumarMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सड़कों की मरम्मत को लेकर सरकार के दावे पर हाइकोर्ट ने डालसा से मांगी रिपोर्ट
    रांची। झारखंड हाइकोर्ट में राजधानी रांची की सहायक सड़कों की मरम्मत को लेकर दाखिल शुभम कटारुका की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल किया गया। अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने कोर्ट को बताया कि राजधानी रांची में राज्य सरकार के अधीन वाली लेक रोड, हजारीबाग रोड (लालपुर -कोकर रोड), डांगरा टोली पीस रोड जंक्शन, डोरंडा स्थित पुराने हाइकोर्ट के बिल्डिंग के पीछे की सड़क, मोराबादी टैगोर हिल रोड, सेवा सदन पथ की रखरखाव एवं मरम्मति काम सरकार लगातार कर रही है। यह सभी सड़क अच्छी स्थिति में हैं। प्रार्थी शुभम कटारुका ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बतायी गयी इन सड़कों की स्थिति आज भी बदतर स्थिति में है। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, हल्के वाहन अक्सर इन सड़कों पर पलट जाते हैं। टू व्हीलर वाहन की दुर्घटना की घटना अक्सर इन सड़कों पर देखी जाती है।

    कोर्ट में प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी( डालसा) रांची को सरकार द्वारा बतायी गयी इन सड़कों का सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने अपर महाधिवक्ता से यह भी पूछा कि रांची नगर निगम की ओर से कुछ सड़कों लालजी हिरजी रोड, विष्णु टॉकीज लेन, मधुकम रोड और माउंट मोटर रोड की मरम्मत के लिए 25 सितंबर 2024 एवं 6 मार्च 2025 को नगर विकास विभाग से पत्राचार के माध्यम से फंड मांगा था, यह फंड उन्हें अबतक क्यों नहीं दिया गया है? अगली सुनवाई 12 जून को होगी। हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की।

    पूर्व की सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता शुभम कटारूका की ओर से अदालत को बताया गया था कि रांची की मुख्य सड़कों को छोड़कर सभी सहायक सड़कों की हालत खराब है। खासकर बड़ा तालाब के चारों ओर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस रूट से मरीज को लेकर एंबुलेंस को आने में काफी परेशानी होती है। इसी तरह रांची में लेक रोड, लालजी हीरजी रोड, लालपुर-कोकर रोड, डांगरा टोली पीस रोड जंक्शन, डोरंडा स्थित पुराने हाइकोर्ट के बिल्डिंग के पीछे की सड़क, मधुकम रोड, सेवा सदन पथ, मोराबादी टैगोर हिल रोड, इंद्रपुरी रोड, अपर बाजार रोड बदहाल स्थिति में हैं, जिसे दुरुस्त करने की जरूरत है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरुक्का डैम क्षेत्र में जंगली हाथी के दिखने से इलाके में दहशत
    Next Article 7 मई को झारखंड के छह जगहों पर होगा नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल
    shivam kumar

      Related Posts

      गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू

      June 29, 2025

      उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

      June 29, 2025

      बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version