Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
    देश

    पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया

    shivam kumarBy shivam kumarMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। पाकिस्तान ने करीब 21 दिन बाद बीएसएफ के जवान को आज भारतीय सेना के हवाले कर दिया। कई बार की फ्लैग मीटिंग के बाद आज पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को रिहा करने का फैसला लिया।

    पश्चिम बंगाल के रहने वाले जवान पूरनम कुमार शॉ 23 अप्रैल को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गश्त के दौरान गलती से सीमा पार कर गए थे। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के पास हुई थी। वह बीएसएफ की 73वीं बटालियन में तैनात हैं। सीमा पार करते ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में ले गए। जवान के लापता होने के तुरंत बाद बीएसएफ ने अपने समकक्ष पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया। तब इस बात की पुष्टि हुई कि जवान पाकिस्तान की हिरासत में है।

    पूरनम कुमार शॉ की रिहाई के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार फ्लैग मीटिंग भी हुई। एक बैठक में पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि नहीं आया। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया और पाकिस्तान की तरफ से भारी सीमा में गोलाबारी की गई। दोनो देशों के बीच सीज फायर होने के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। कई बैठकों तथा भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बुधवार सुबह अमृतसर स्थित अटारी के संयुक्त चेक पोस्ट के माध्यम से पूरनम कुमार शॉ को भारत के हवाले कर दिया गया। यह प्रक्रिया शांतिपूर्वक और तय प्रोटोकॉल के तहत पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय के चलते यह संभव हो सका।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
    Next Article सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
    shivam kumar

      Related Posts

      मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

      May 14, 2025

      सेना के साहस को सलाम करने आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी; पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश

      May 13, 2025

      बदरीनाथ धाम में 15 मई से शुरू होगा पुष्कर कुंभ मेला, दक्षिण भारत से पहुंचेंगे आचार्य

      May 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • Auto Draft
      • नदी के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव
      • सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version