Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Jharkhand Top News

    दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। जिले के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के सामने रविवार की रात दो बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। इससे दुकानदार संजीव कुमार साह की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के समय दुकानदार अपने मकान के नीचे स्थित जीएस इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में बैठे थे। कुछ देर पहले ही वह अपनी बेटी के लिए पास के मेडिकल से दवा लेकर लौटे थे।

    घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दुकानदार अपने काउंटर में बैठकर ग्राहक को सामान दिखा रहे थे। इसी बीच दो नकाबपोश बाइक सवार वहां पहुंचे। एक बदमाश ने काले गमछे से चेहरा ढंक रखा था। दुकान में घुसते ही उसने दुकानदार को गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दुकानदार को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में दोनों बदमाशों के आने, गोली मारने और फरार होने की तस्वीरें कैद हुई हैं। दोनों ने चेहरा ढंक रखा था।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैदरनगर में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से जिंदा जले पिता- पुत्र, सड़क जाम
    Next Article ट्रेन में नशा सुंघाकर गायब लड़की रेड लाइट एरिया से बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version