Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarMay 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक 2.5 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार में लगातार चार कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद पिछले सत्र के दौरान मजबूती का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 2.54 प्रतिशत तक उछल गया। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 118.72 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,921.54 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 461.96 अंक यानी 2.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,199.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.27 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 42,343.92 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का माहौल बना रहा। हालांकि अंत में मुनाफा वसूली की वजह से यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,778.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 198.84 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,226.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 7,826.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 98.50 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,763 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 138.30 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,243.69 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत फिसल कर 7,188.44 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 141.04 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 37,865.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत उछल कर 3,914.91 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,683.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इनके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,172.60 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की उछाल के साथ 21,391.21 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,342.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजल संकट पर सख्ती, सभी को समान जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी : सरयू राय
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 28, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 28, 2025

      सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version