Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»चलती टैक्सी से 2.66 करोड़ रुपये की लूट, कोलकाता में विदेशी मुद्रा कंपनी के कर्मचारियों से हथियार दिखाकर लूटपाट
    राज्य

    चलती टैक्सी से 2.66 करोड़ रुपये की लूट, कोलकाता में विदेशी मुद्रा कंपनी के कर्मचारियों से हथियार दिखाकर लूटपाट

    shivam kumarBy shivam kumarMay 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता के बीचों-बीच सोमवार को दिनदहाड़े एक निजी विदेशी मुद्रा कंपनी के दो कर्मचारियों से करीब 2.66 करोड़ रुपये नकद लूट लिए गए जब वे टैक्सी से बैंक जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    घटना सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे की है। कंपनी के दोनों कर्मचारी एसएन बनर्जी रोड स्थित कार्यालय से एक टैक्सी लेकर पार्क सर्कस स्थित एक बैंक जा रहे थे। तभी टैक्सी जब फिलिप्स मोड़ के पास से गुजर रही थी, उस समय दो अज्ञात युवक अचानक टैक्सी में घुस आए।

    पुलिस अधिकारी के अनुसार, लुटेरों ने हथियार दिखाकर टैक्सी ड्राइवर को कामरडांगा की ओर ले जाने के लिए मजबूर किया। वहां पहुंचकर उन्होंने ड्राइवर से टैक्सी का डिक्की खुलवाया और उसमें रखे नकदी से भरे बैग लेकर फरार हो गए।

    घटना के बाद से टैक्सी ड्राइवर लापता है, जिससे पुलिस की शंका और गहराई है। अधिकारी ने बताया कि हम दोनों कर्मचारियों के बयानों को क्रॉस-चेक कर रहे हैं। आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ भी की जा रही है।

    लूट की यह वारदात राजधानी कोलकाता के सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस को शक है कि यह लूट पूर्व नियोजित हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रतिष्ठित वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता बने भुवन ऋभु
    Next Article राष्ट्रीय कर सम्मेलन में सरल कर कानूनों की मांग, आयकर विधेयक 2025 पर हुई चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026

      किशनगंज के पेटभरी चौक के पास पलटी पार्सल वैन, जांच में मिला शराब का जखीरा

      June 23, 2026

      एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार का इस्तीफा: फर्जी एडमिशन और टेंडर मामले में CID जांच तेज
      • हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द
      • जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री
      • बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट ने देखी डीएनए रिपोर्ट, राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
      • कॉलेज में छात्र लाया देसी कट्टा और कारतूस, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version