Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई जबरदस्त छलांग
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई जबरदस्त छलांग

    shivam kumarBy shivam kumarMay 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का असर आज घरेलू शेयर बाजार में साफ-साफ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत जोरदार मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद से ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है, जिसके कारण सुबह 10 तक ही ये दोनों सूचकांक लगभग तीन प्रतिशत की मजबूती हासिल कर चुके थे। हालांकि इसके बाद हुई मुनाफावसूली के कारण इन दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 2.82 प्रतिशत और निफ्टी 2.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, जियो फाइनेंशियल, अडाणी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस और ट्रेंट लिमिटेड के शेयर 6.53 प्रतिशत से लेकर 4.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, सन फार्मास्युटिकल्स और सिप्ला के शेयर क्रमशः 4.69 प्रतिशत और 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,530 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,349 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 181 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 29 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर सिर्फ एक शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 48 शेयर हरे निशान में और सिर्फ दो शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 1,349.33 अंक की जोरदार छलांग लगा कर 80,803.80 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी का रुख बन गया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक 2,376.18 उछल कर 81,830.65 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद हुई मामूली मुनाफा वसूली के कारण इस सूचकांक की चाल में कुछ देर के लिए गिरावट का रुख भी बनता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 2,236.96 अंक की तेजी के साथ 81,691.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में आज 412.10 अंक उछल कर 24,420.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक यह सूचकांक 700 अंक से भी अधिक की छलांग लगा कर 24,737.80 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली के दबाव में इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 688.55 अंक की तेजी के साथ 24,696.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 880.34 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,454.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 265.80 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,008 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    Next Article शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को 10.59 लाख करोड़ का फायदा, 176 शेयरों पर लगा अपर सर्किट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, 1,800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

      May 12, 2025

      शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को 10.59 लाख करोड़ का फायदा, 176 शेयरों पर लगा अपर सर्किट

      May 12, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      May 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
      • रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
      • मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना
      • नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version