Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान
    देश

    वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

    shivam kumarBy shivam kumarMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि देश में वित्‍त वर्ष 2025-26 के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्‍मीद है। उन्होंने आगामी खरीफ बुवाई से पहले किसानों को नई प्रौद्योगिकियों के बारे में शिक्षित करने के लिए 15 दिवसीय अखिल भारतीय अभियान की घोषणा की।

    कृषि‍ मंत्री चौहान आज नई दिल्‍ली में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र में 1.5-2 फीसदी की वृद्धि दर को अच्छा माना जाता है। भारत कम से कम 3 से 3.5 फीसदी की वृद्धि दर हासिल कर रहा है। हमें अगले साल यानी वित्त वर्ष 2025-26 में भी 3-3.5 फीसदी की वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है। चौहान ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.8 फीसदी आंकी गई है। उन्‍होंने कहा क‍ि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लगभग आधी आबादी के रोजगार का साधन और आजीविका है। देश की खाद्य सुरक्षा का आधार है। हमारा सपना और संकल्प है कि एक दिन भारत को फूड बास्केट ऑफ वर्ल्ड बनाना है। इसलिए हमने तय किया है कि खरीफ की फसल के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाएंगे।

    इससे पहले केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन से वर्चुअल माध्यम से राज्यों के कृषि मंत्रियों से बातचीत की। उन्‍होंने आगामी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान किया। चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों को 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस देशव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से काम करने की बात कही।

    राज्यों के कृषि मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से 29 मई से 12 जून तक चलने वाले राष्ट्र व्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री ने नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में सिंधु जल संधि के संबंध में ऐतिहासिक निर्णय पर किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ एक रचनात्मक अभियान है। चौहान ने बताया कि इसमें किसान और विज्ञान दोनों जुड़ेंगे। देशभर के 65 हजार से अधिक गांवों में वैज्ञानिक किसानों से सीधा संवाद करेंगे। देश के 723 जिलों में संचालित इस अभियान के माध्यम से 1.30 करोड़ से अधिक किसानों के साथ सीधा संवाद किया जाए

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
    Next Article हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका
    shivam kumar

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025

      यूसुफ पठान का नाम प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने से पहले हमसे बात करनी थीः अभिषेक बनर्जी

      May 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version