Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में खरीदारी का जोर
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में खरीदारी का जोर

    shivam kumarBy shivam kumarMay 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

    टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता और अमेरिका में फैक्ट्री आउटपुट के पिछले 9 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाने के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान दबाव स्थिति बनी रही। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आज होने जा रही बैठक के पहले बाजार सतर्क मुद्रा में कारोबार करता रहा, जिसके कारण एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.64 प्रतिशत टूट कर 5,650.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 133.49 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,844.24 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.10 प्रतिशत फिसल कर 41,178.42 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। सीएसी इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,727.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 257.89 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,344.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। लंदन स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान एफटीएसई इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स और कोस्पी इंडेक्स में छुट्टी होने की वजह से आज कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,508 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत लुढ़क कर 1,194.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    दूसरी ओर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,897.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,309.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 154.30 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,658.98 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.26 प्रतिशत उछल कर 20,585.98 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,858.44 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंविधान की बात कांग्रेस को शोभा नहीं देती : रघुवर दास
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना

      June 27, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव

      June 27, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version