Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
    Jharkhand Top News

    भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट

    shivam kumarBy shivam kumarMay 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पाकिस्तान के घूमने वाले विस्फोटक ड्रोन को गुजरात के कच्छ सेक्टर में मार गिराया
    नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आज तड़के से हवाई संघर्ष तेज हो गया है। पाकिस्तान के हवाई लक्ष्यों को लगातार भारतीय डिफेंस और रडार सिस्टम के जरिये नाकाम किया जा रहा है। भारतीय सेना ने पीओके में पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैडों को नष्ट कर दिया है। यहीं से पाकिस्तान आर्म्ड ड्रोन लॉन्च करके भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। पाकिस्तान के घूमने वाले विस्फोटक ड्रोन को भारतीय सेना ने गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 वायु रक्षा तोपों की मदद से सफलतापूर्वक मार गिराया है।

    पाकिस्तान ने पंजाब के अमृतसर में बाइकर कामिकेज ड्रोन लॉन्च किए, जिससे पंजाब के रिहायशी इलाकों को खतरा पैदा हो गया। आज सुबह 5 बजे सेना की एयर डिफेंस गन ने इस प्रयास को विफल कर दिया, जिससे ड्रोन हवा में ही नष्ट हो गया। ड्रोन का लक्ष्य नागरिक इलाकों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना था। रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी सेना की एक लूटिंग म्युनिशन (घूमने वाला विस्फोटक ड्रोन) को भारतीय सेना ने गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 वायु रक्षा तोपों की मदद से सफलतापूर्वक मार गिराया है।

    पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं। ऐसी ही एक घटना में आज सुबह लगभग 5 बजे अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों को घेर लिया और उन्हें नष्ट कर दिया। भारतीय सेना ने बयान में कहा कि भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह प्रयास अस्वीकार्य है। भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।

    भारतीय सेना ने जम्मू के निकट पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैडों को नष्ट कर दिया, जिनमें ट्यूब-लॉन्च ड्रोन लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्थल भी शामिल हैं। सेना ने इसका वीडियो जारी करके इसकी पुष्टि की है। जम्मू एवं कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में मकान और संपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, ये गोलाबारी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की जा रही है। भारत ने कश्मीर घाटी में श्रीनगर-बडगाम-बारामुला के आसपास एक भयंकर हवाई लड़ाई के दौरान 2 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जिसकी पुष्टि होना बाकी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ के खोज दल पायलटों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
    Next Article पाकिस्तान ने गोलाबारी कर कुपवाड़ा, उरी और पुंछ में घरों और धार्मिक स्थलों को बनाया निशाना
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version