Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका के उत्तरी कैस्केड्स में ऑस्ट्रेलिया के तीन पर्वतारोहियों की मौत
    दुनिया

    अमेरिका के उत्तरी कैस्केड्स में ऑस्ट्रेलिया के तीन पर्वतारोहियों की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी कैस्केड्स में हुई दुर्घटना में ऑस्ट्रेलिया के तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई। हादसे में एक पर्वतारोही घायल हो गया। उत्तरी कैस्केड्स पश्चिमी उत्तरी अमेरिका में कैस्केड पर्वत शृंखला का हिस्सा है। यह दुनियाभर के पर्वतारोहियों के आकर्षण का केंद्र है। कैस्केड पर्वत शृंखला ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा और वाशिंगटन के बीच फैली हुई है। यह क्षेत्र उच्च गुणवत्ता वाले हिमनद और अल्पाइन इलाके के लिए जाना जाता है।

    सिएटल टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, वाशिंगटन के ओकानोगन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि उत्तरी कैस्केड्स रॉक क्लाइम्बिंग दुर्घटना सप्ताहांत हुई। माजामा से लगभग 16 मील पश्चिम में नॉर्थ अर्ली विंटर्स स्पायर के पास एक खड़ी खाई के किनारे से नीचे उतरते समय उनके उपकरण विफल हो गए। चौथे पर्वतारोही को गिरने से आंतरिक रक्तस्राव और मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी, लेकिन वह बच गया। वह वाशिंगटन पास के पूर्व में ट्रेलहेड पर वापस चला गया। उसने रविवार को लगभग 11:30 बजे 911 पर कॉल कर दुर्घटना की जानकारी साझा की।

    शेरिफ कार्यालय ने इन पर्वतारोहियों के नाम जारी नहीं किए हैं, लेकिन कहा है कि वे 36, 47 और 63 वर्ष के थे। ओकानोगन काउंटी खोज और बचाव समन्वयक क्रिस्टीना वुडवर्थ ने कहा कि यह हादसा शनिवार देररात या रविवार सुबह हुआ। वुडवर्थ ने कहा कि जीवित बचे व्यक्ति को गिरने वाली जगह से खुद को निकालने और अपने वाहन तक वापस चलने में कई घंटे लगे होंगे। ओकानोगन काउंटी शेरिफ कार्यालय के बयान के अनुसार स्नोहोमिश काउंटी हेलीकॉप्टर बचाव दल ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में कार दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत, एक घायल
    Next Article सीबीएसई 10वीं के  नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 93.66 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
    shivam kumar

      Related Posts

      तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए

      June 27, 2025

      नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे

      June 27, 2025

      अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version