Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    राज्य

    बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarMay 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नदिया जिले में शनिवार देर रात तीन अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रूपा बेगम, मुहम्मद आलम और मनीरा शेख के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से बांग्लादेश के झेनाइदह क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने लगभग चार महीने पहले एक स्थानीय एजेंट की मदद से अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार कर भारत में प्रवेश किया था। एजेंट ने उन्हें फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी उपलब्ध कराए थे।

    भारत में घुसने के बाद ये लोग दूसरे राज्य में चले गए और छोटे-मोटे काम कर जीवनयापन करने लगे। लेकिन हाल के महीनों में विभिन्न राज्यों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियानों के चलते इन्होंने वापस अपने देश लौटने का निर्णय लिया। रात के समय जब ये लोग फिर से धांतला अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित एक गांव पहुंचे, जहां से इन्होंने पहले भारत में प्रवेश किया था, तभी स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    नदिया जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से सीमा से लगे कई गांवों से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारियां हुई हैं। लेकिन हाल के दिनों में ज्यादातर वही पकड़े जा रहे हैं जो भारत में कुछ समय बिताने के बाद अपने देश लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

    अधिकारियों ने इस कार्रवाई को सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल स्थानीय एजेंट की तलाश में जुटी है जिसने इन घुसपैठियों की मदद की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    Next Article 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    shivam kumar

      Related Posts

      236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

      May 19, 2025

      मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

      May 19, 2025

      यूसुफ पठान का नाम प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने से पहले हमसे बात करनी थीः अभिषेक बनर्जी

      May 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version