Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बिजली-पानी को लेकर भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
    Jharkhand Top News

    बिजली-पानी को लेकर भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। भीषण गर्मी, लगातार हो रही बिजली कटौती और गहराते जल संकट को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर की सड़कों पर भाजपा का आक्रोश खुलकर दिखाई दिया। सिर पर पानी से भरा मटका और उस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पोस्टर लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था जब नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरा, तो शहर का राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया। साकची स्थित भाजपा कार्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें महिलाओं की भी भारी भीड़ दिखी। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां, बैनर और सिर पर मटके थे। “बिजली दो, पानी दो”, “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” और “हेमंत सरकार जवाब दो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जनता को राहत देने के बजाय सरकार सिर्फ घोषणाओं और विज्ञापनों में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहती है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। पानी की किल्लत ने हालात को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं, लेकिन सरकार को जनता की तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। मौके पर रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में यदि लोगों को पीने का पानी और नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है, तो यह सरकार की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

    इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि शहर के कई मोहल्लों में लोग रातभर बिजली कटौती से परेशान हैं, जबकि पानी के लिए सुबह से कतार लगानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह असफल साबित हुए हैं। पूर्णिमा साहू ने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की समस्याओं को दबने नहीं देगी।  प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर के आसपास काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

    मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से मांग की कि शहर और ग्रामीण इलाकों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पेयजल संकट दूर करने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदला जाए। प्रदर्शन के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, सुबोध झा, प्रेम झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 56 अंक उछला
    Next Article युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

      May 7, 2026

      खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

      May 7, 2026

      जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

      May 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया
      • बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ
      • प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के शौर्य को किया नमन
      • राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित
      • पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version