Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश, सभी सरकारी दफ्तरों के बाहर हो पेयजल की व्यवस्था
    Jharkhand Top News

    सीएम हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश, सभी सरकारी दफ्तरों के बाहर हो पेयजल की व्यवस्था

    shivam kumarBy shivam kumarMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में लगातार चढ़ते पारे और भीषण गर्मी (Heatwave) के सितम को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करनी होगी।

    प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि पेयजल व्यवस्था के पास स्पष्ट रूप से सूचना बोर्ड (साइनबोर्ड) लगाया जाए, ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को पानी की तलाश में भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों (DCs) को सख्त लहजे में कहा है कि जिन इलाकों में जल संकट की स्थिति है, वहां तुरंत पानी के टैंकर भेजकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की युद्धस्तर पर मरम्मत कराने और अन्य वैकल्पिक जल स्रोतों को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

    “जल संकट पर बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”

    झारखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के इस दौर में राज्य के किसी भी गांव, टोले या मोहल्ले में पानी की किल्लत के कारण जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने इसे प्रशासन और संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी तय किया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करें, ताकि इस चिलचिलाती धूप में आम नागरिकों को हरसंभव राहत पहुंचाई जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
    shivam kumar

      Related Posts

      हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

      May 23, 2026

      रांची पुलिस के 18 अधिकारियों का तबादला, प्रकाश कुमार रजक बने बरियातू थाना के नए प्रभारी

      May 23, 2026

      समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख रंगदारी की मांग, जांच में जुटी पुलिस

      May 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश, सभी सरकारी दफ्तरों के बाहर हो पेयजल की व्यवस्था
      • छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
      • लाल किले में होगा जनजातीय समाज का विशाल सांस्कृतिक समागम, देशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि
      • प्रधानमंत्री ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- विकसित भारत में युवाओं की होगी बड़ी भूमिका
      • तेल की कीमतों पर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता को लूट रही सरकार’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version