Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो
    राज्य

    पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो

    shivam kumarBy shivam kumarMay 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज 12:10 बजे से शुरु होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को भव्य बनाया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जदयू, भाजपा, लोजपा (आर), हम और रालोमो की तरफ से मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। ये पहली बार हो रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ गांधी मैदान में हो रहा है।

    शपथ ग्रहण समारोह को खास और आकर्षित बनाने के लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ा पंडाल बनाया गया है। चूंकि मौसम अनुकूल नहीं है इस वजह से जर्मन पंडाल के अंदर मंच बनाया गया है, जहां बिहार मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पटना और आसपास के कई विधानसभा क्षेत्र के लोग, भाजपा के कार्यकर्ता, जदयू के कार्यकर्ता, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    प्रदेश भाजपा कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे। इस रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रहेंगे। गांधी मैदान में 12:10 बजे मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।

    भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कार्यक्रम में पूरे बिहार से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उनके अनुसार, यह माहौल पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है।

    प्रशासन की पूरी तैयारी
    शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम की सुरक्षा को देखते हुए सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक या कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। केवल आपातकालीन सेवाओं, आमंत्रित अतिथियों और पास धारक वाहनों को ही छूट दी जाएगी।

    पटना पुलिस की गुप्त शाखा के ट्रैफिक प्लान के अनुसार, डुमरा टीओपी (शेखपुरा मोड़) से एयरपोर्ट तक, एयरपोर्ट गोलंबर से पटेल गोलंबर, राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर, तथा पटेल गोलंबर से आयकर गोलंबर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। इसके अलावा चितकोहरा गोलंबर से उत्तर, गर्दनीबाग आरओबी और आर ब्लॉक आरओबी के उत्तर क्षेत्र में भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

    बेली रोड पर बोरिंग रोड क्रॉसिंग से लेकर आयकर गोलंबर तक दोनों ओर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। आयकर गोलंबर से डाकबंगला, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, कारगिल चौक और चिल्ड्रेन पार्क तक का मार्ग भी आम वाहनों के लिए निषिद्ध रहेगा। वहीं पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई गई है।

    गांधी मैदान के आसपास कड़ी सुरक्षा
    गांधी मैदान के चारों ओर किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला या खोमचा की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मैदान के अंदर भी किसी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। भट्टाचार्य मोड़ से गांधी मैदान की ओर तथा ठाकुरबाड़ी मोड़ और बाकरगंज से पश्चिम दिशा में भी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस मार्ग से एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाएं पीएमसीएच सहित अन्य अस्पतालों तक पहुंचेंगी। आम नागरिकों के लिए इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

    विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों के लिए गांधी मैदान के विभिन्न गेटों से प्रवेश और पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री का काफिला गांधी मैदान के गेट नंबर 1 से प्रवेश करेगा, जबकि मंत्रीगण और मंचासीन अतिथि गेट नंबर 12 से प्रवेश करेंगे। मीडिया कर्मियों के लिए गेट नंबर 11 निर्धारित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के शौर्य को किया नमन

      May 7, 2026

      राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित

      May 7, 2026

      पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

      May 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के शौर्य को किया नमन
      • राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित
      • पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो
      • युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      • जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version