Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
    Jharkhand Top News

    हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    shivam kumarBy shivam kumarMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    दरअसल, कटकमसांडी प्रखंड के बंजिया गांव निवासी शोभा कुमारी को 13 मई को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने रक्त की व्यवस्था भी की थी। शोभा ने अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था और गुरुवार रात तक जच्चा-बच्चा दोनों सामान्य बताए जा रहे थे।

    परिजनों का आरोप है कि गुरुवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच नर्सों ने शोभा को ब्लड चढ़ाना शुरू किया। ब्लड चढ़ाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शोभा ने कथित तौर पर ब्लड रिएक्शन होने की शिकायत की और ब्लड चढ़ाने से मना भी किया, लेकिन नर्सों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

    आरोप है कि जब महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन मदद के लिए अस्पताल कर्मियों को बुलाने दौड़े, लेकिन उस समय ड्यूटी पर कोई डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं था। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण शोभा की मौत हो गई।

    घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अस्पताल पहुंचे और घटना पर गहरी नाराजगी जताई।

    विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल धीरे-धीरे “मौत का अड्डा” बनता जा रहा है। उन्होंने मौके से ही उपायुक्त हेमंत सती से फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी और दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    प्रदीप प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष भी उठाया जाएगा ताकि जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई हो सके। इधर, प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लंबी कतारें, कई पंप हुए ड्राई
    Next Article मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने कार्यालय पहुंचे पैदल
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लंबी कतारें, कई पंप हुए ड्राई

      May 15, 2026

      ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला : अधिशाषी अभियंता अजय कुमार ने किया अत्मसमर्पण, मिली जमानत

      May 15, 2026

      टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      May 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • राजधानी पटना में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के समय मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या
      • जिलाधिकारी ने लोक शिकायत के 17 मामलों का किया निवारण
      • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने कार्यालय पहुंचे पैदल
      • हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
      • रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लंबी कतारें, कई पंप हुए ड्राई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version