Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कश्मीरियों के साथ बातचीत के लिए तैयार है सरकार : राजनाथ
    Top Story

    कश्मीरियों के साथ बातचीत के लिए तैयार है सरकार : राजनाथ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 3, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कश्मीर मुद्दा ‘चुटकियों’ में नहीं सुलझाया जा सकता और सरकार युवाओं सहित कश्मीर के हर उस तबके के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है, जो केंद्र के साथ बात करना चाहता है, हालांकि उन्होंने अलगाववादियों से बातचीत के सवाल को टाल दिया। राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार लोगों का विश्वास हासिल कर कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान चाहती है।

    राजनाथ ने कहा कि सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    राजनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता में कहा, लोकतंत्र में सभी मुद्दों का समाधान बातचीत के माध्यम से हो सकता है। हम बातचीत के माध्यम से मुद्दे का समाधान करना चाहते हैं। जो कोई भी हमसे बातचीत करना चाहता है, हम उसके लिए तैयार हैं। अगर युवाओं का कुछ संगठन बातचीत करना चाहेगा, तो हम उसके लिए तैयार हैं। कश्मीरी युवा देश के भविष्य हैं।

    यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार हुर्रियत से बातचीत करेगी, सिंह ने कहा, कश्मीर में कुछ ताकतें हैं, जो अपने फायदे के लिए पाकिस्तान के आदेश पर कश्मीरी युवाओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। यह वही पाकिस्तान है, जो अपना पूर्वी हिस्सा (अब बांग्लादेश), बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध तथा फाटा नहीं बचा सका। पाकिस्तान क्या कर सकता है? मुझे समझ में नहीं आता कि इस पाकिस्तान के प्रभाव में आकर अलगाववादी क्या हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। हम उन्हें (अलगाववादियों) कश्मीरी युवाओं के भविष्य के साथ खेलने की अनुमति नहीं देंगे।

    गृह मंत्री ने कहा कि सरकार समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने को इच्छुक है, जो सन् 1947 से लटकी पड़ी है।

    उन्होंने कहा, हम कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान चाहते हैं। ईमानदारी से कहूं, तो मैं इस मुद्दे का समाधान कश्मीरी लोगों को विश्वास में लेकर करना चाहता हूं। यह मुद्दा चुटकियों में नहीं सुलझ सकता। इसमें वक्त लगेगा, लेकिन हम इसका स्थायी समाधान निकालेंगे। हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पूरी तरह खत्म होगा और एक ऐसा माहौल बनेग, जिसमें लोग शांति तथा सौहार्द के साथ रहेंगे।

    कश्मीर मुद्दे के स्थायी समाधान की रूपरेखा के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, हम क्या करेंगे, उसे देखते जाइए।

    राज्य के विकास की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कश्मीरी युवाओं से पत्थरबाजी छोड़कर सरकार के साथ हाथ मिलाने की अपील की।

    सिंह ने कहा, कश्मीर के भविष्य की राह में आने वाली हर बाधाओं को हम दूर कर देंगे। प्रकृति ने कश्मीरी युवाओं को कई सारे कौशल दिए हैं। यह पत्थरबाजी के लिए नहीं है। वे कश्मीर के भविष्य हैं। वे देश के भविष्य हैं।

    उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात काबू में हैं और जल्द ही उसपर पूरी तरह नियंत्रण होगा।

    गृहमंत्री ने कहा, साल 2011-13 के दौरान 239 आतंकवादियों को ढेर किया गया, जबकि साल 2015-16 में यह संख्या बढ़कर 368 हो गई।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी दावा किया कि सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद साल 2016 की तुलना में इस साल घुसपैठ में 45 फीसदी की कमी आई है।

    मंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यो को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचैम्पियंस ट्रॉफी : बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए तैयार भारत और पाकिस्तान
    Next Article सीरिया में हवाई हमले, 43 मरे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बीजापुर के जंगलों में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी

    January 17, 2026

    सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में झारखंड बंद, खूंटी में सड़कें जाम

    January 17, 2026

    एनटीपीसी हाईवा की चपेट में महिला की मौत, सड़क जाम

    January 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बीजापुर के जंगलों में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी
    • सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में झारखंड बंद, खूंटी में सड़कें जाम
    • एनटीपीसी हाईवा की चपेट में महिला की मौत, सड़क जाम
    • झारखंड में जारी है कड़ाके की ठंड, 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version