हजारीबाग: केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि सरकार उद्योगों को प्रतिस्पर्द्धी बनाने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन भी इस दिशा में काम कर रहा है। उद्योगपतियों को अपने उत्पादों को प्रतिस्पर्द्धी बनाने के लिए काम करना होगा। देश और दुनिया में अपने उत्पादों को प्रतिस्पर्द्धी बनाने के लिए स्वयं प्रयास करना होगा, इसके लिए सरकार की ओर देखने की जरूरत नहीं है। झारखंड में औद्योगिक विकास का स्कोप है। केंद्रीय मंत्री ने उक्त बातें शुक्रवार को कंफेडरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्रीज की ओर से हजारीबाग में सेशन आफ मोमेंटम झारखंड विषय पर आयोजित सेमिनार में कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। देश और दुनिया से निवेशक झारखंड आने को तैयार हैं। कृषि की तुलना में सेवा और उद्योग में जीवन स्तर बेहतर होता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version