Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»बांग्लादेश के घुसपैठिये बन गये बंगाल के असली नागरिक : रघुवर
    झारखंड

    बांग्लादेश के घुसपैठिये बन गये बंगाल के असली नागरिक : रघुवर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 3, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुर्गापुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थानीय लोग दोयम दर्जे के नागरिक हो गये हैं। यहां उनकी उपेक्षा हो रही है। बंगाल में आज दो तरह के नागरिक हैं। पहला घुसपैठिये, जिनमें ज्यादातर बांग्लादेश से आये हैं और दूसरे बंगाल के भद्रो मानुष यानी स्थानीय लोग। अब बंगाल के लोग दूसरे दर्जे के नागरिक हैं, जबकि घुसपैठिये प्रथम दर्जे के नागरिक बन गये हैं। यह स्थिति चिंतनीय हैं। उन्होंने कहा कि यहां तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है, जिसके कारण बंगाल के बहुसंख्यक उपेक्षित हैं। भाजपा इस तरह की नीतियों का विरोध करती है। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कहीं। वह यहां मोदी फेस्ट कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    मां, माटी और मानुष आज कहीं नहीं दिखते
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ममता बनर्जी कहती थीं-मां, माटी और मानुष। तीनों आज बंगाल में नहीं दिखते। मां में ममता होती है, लेकिन वो यहां खत्म हो गयी है। बंगाल में निवेश शून्य हो गया है। निवेशक यहां से मुंह मोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के निवेशकों का झारखंड में स्वागत है। बड़ी संख्या में बंगाल के निवेशक झारखंड आ रहे हैं, क्योंकि बंगाल में निवेश का माहौल नहीं है। बंगाल सरकार पूरी तरह अराजक हो गयी है। 2019 में बंगाल की जनता जवाब देगी।

    पीएम मोदी से घबरा गये हैं विपक्षी
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनके विकास कार्यों से विपक्षी घबरा गये हैं। मोदी ने नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया सहित कई बेहतर काम किये हैं।

    विरोध के बावजूद पहुंचे रघुवर

    दुर्गापुर में मोदी फेस्ट के कार्यक्रम स्थल पर एक दिन पहले ही गुरुवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। उन्होंने इस आयोजन का विरोध किया था। इसे देखते हुए सीएम रघुवर दास से आग्रह किया गया था कि इन हालात में वहां जाना उचित नहीं होगा। बावजूद इसके सीएम वहां गये और सफल कार्यक्रम किया।

    गाय को राजनीतिक दलदल में न घसीटें

    गाय हमारी माता है और हमारी संस्कृति है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। विपक्ष को चाहिए कि वह गाय को राजनीतिक दलदल में न घसीटे। इस पर हो रहा विवाद बेकार है। इसे लेकर कांग्रेसियों ने जो हरकत की है, उसे देश देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मजबूत किया है। विश्व में आज भारत की छवि जो बनी है, वैसी पहले कभी नहीं रही। उनके नेतृत्व का लोहा आज विपक्ष भी मान रहा है। सीएम रघुवर दास ने कहा कि बंगाल वीरों की भूमि है। बंगाल के ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जवाहर लाल नेहरू की तुष्टीकरण नीति के खिलाफ जाकर जनसंघ का निर्माण किया था। आज पूरा देश उनके विचारों का सम्मान कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वच्छ पेयजल कब उपलब्ध होगा?
    Next Article नकली तेल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    May 8, 2025

    800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

    May 8, 2025

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    • भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version