Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हॉकी विश्व लीग: भारत ने एक बार फिर पाक को रौंदा, 6-1 से दी करारी शिकस्त
    Top Story

    हॉकी विश्व लीग: भारत ने एक बार फिर पाक को रौंदा, 6-1 से दी करारी शिकस्त

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 24, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड लीग में शनिवार को पांचवें से आठवें स्थान के लिए खेले गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6-1 से मात दी। भारत का सामना अब पांचवें स्थान के लिए कनाडा से 25 जून को होगा।

    पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है। 18 जून को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को ग्रुप मैच में 7-1 से हराया था। इसी दिन पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।

    पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्वार्टर की शुरुआत के बाद आठवें मिनट में रमनदीप सिंह ने फील्ड गोल दागकर भारत का खाता खोला। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में काफी जद्दोजहद के बाद तलविंदर सिंह ने दूसरा फील्ड गोल दागा और भारतीय टीम को 2-0 से बढ़त दी।

    मनदीप सिंह (27वें मिनट) ने दो मिनट बाद भारतीय टीम के लिए तीसरा फील्ड गोल दागा। अगले ही मिनट में गेंद को अपने पास खींचते हुए रमनदीप ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए चौथा फील्ड गोल दागा।

    तीसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए भारतीय टीम ने एक और गोल किया। हरमनप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। 41वें मिनट में अहमद एजाज ने गोल कर पाकिस्तान का खाता खोेला।

    चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान के डिफेंस पर एक बार फिर वार करते हुए भारत ने मैच की समाप्ति से केवल एक मिनट पहले 59वें मिनट में छठा गोल दागा। टीम के लिए ये गोल मनदीप सिंह ने किया।

    पाकिस्तान का सामना सातवें तथा आठवें स्थान के लिए क्वालीफिकेशन मैच में 25 जून को चीन से होगा।

    भारतीय हॉकी टीम का वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में सुनहरा अभियान मलेशिया के हाथों हार के साथ टूट गया। भारत की हालांकि टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत हुई थी और उसने स्कॉटलैंड, कनाडा और फिर पाकिस्तान पर जीत से हैट्रिक लगाई। लेकिन फिर नीदरलैंड ने उसे 1-3 से हराया जबकि मलेशिया ने उसे क्वार्टरफाइनल में उसे 2-3 से पराजित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान के अलावा कनाडा और चीन के बीच मुकाबला होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझुमरा बाजार से हटा अतिक्रमण, सदर विधायक पहुंचे
    Next Article खुलासा: मुस्लिम युवक की हत्या आरोपी बोला, मैंने नशे में था और दोस्तों ने हमले को कहा…
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

    July 6, 2025

    बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

    July 6, 2025

    झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

    July 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version