Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अंतिम दौर में पहुंचा लालू-नीतीश का विवाद- नीतीश के अपमान पर JDU ने किया जंग का ऐलान
    Top Story

    अंतिम दौर में पहुंचा लालू-नीतीश का विवाद- नीतीश के अपमान पर JDU ने किया जंग का ऐलान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 26, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश भर में राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा जोरो पर हैं, लेकिन इधर महागठबंधन शासित राज्य बिहार में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ऐतिहासिक महागठबंधन की गाठ खुलती दिख रही है। महागठबंधन के दो बड़े सत्ताधारी दल RJD और JDU आमने सामने दिख रही है।

     

    दरअसल इस बार राष्ट्रपति चुनाव में केंद्र की सत्ताधारी NDA ने अपने उम्मीदवार के तौर पर बिहार के राज्यपाल रहे यूपी के कानपुर से आने वाले दलित नेता रामनाथ कोविंद के नाम को आगे बढ़ाया है, तो वहीं विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के तौर पर पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के नाम का ऐलान किया है। गौर हो कि मीरा कुमार भी दलित समाज से आती हैं।

     

    अब इन दो दलित उम्मीदवारों को समर्थन करने के मामले में बिहार का महागठबंध अलग-अलग दिख रहा है। बता दें कि बिहार के सीएम और JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है, जबकि महागठबंध के सबसे बड़े दल RJD प्रमुख लालू यादव मीरा कुमार को समर्थन देना चाहते है।

    इस संबंध में लालू पहले ही बयान दे चुके हैं कि वह नीतीश को अपने फैसले पर विचार करने को कहेंगे। लेकिन इसी बीच आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘नीतीश कुमार का ऐसा कोई करीबी नहीं, जिसे उन्होंने ठगा ना हो’। अपने पार्टी प्रमुख के लिए ऐसे शब्दों के प्रयोग से नीतीश का खेमा गुस्से से लाल हो उठा।

     

    आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के इस बयान के जवाब में जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि भाई वीरेंद्र पर लालू यादव कार्रवाई करें, उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो इसका साफ मतलब है कि इन लोगों के बयान से लालू भी सहमत है। उन्होंने लालू से सवाल करते हुए यहां तक कह दिया कि वह टाइम बताये कि भाई वीरेंद्र को पार्टी के कब बाहर निकाल रहे हैं।

    जेडीयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमने भी अपनी हाथों में चुड़ियां नहीं पहन रखी है, हमें भी गाली देनी आती है, लेकिन हम जिस पार्टी से आते है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार हैं, और हमारी पार्टी में ऐसे संस्कार नहीं हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी पर लगा दंगा भड़काने का आरोप, केस दर्ज
    Next Article कांग्रेस का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार की दलित बेटी को हराने की तैयारी की
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version