Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»अपरिपक्व
    ब्लॉग

    अपरिपक्व

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंद्रेश कुमार छतलानी: जिस छड़ी के सहारे चलकर वो चश्मा ढूंढने अपने बेटे के कमरे में आए थे, उसे पकड़ने तक की शक्ति उनमें नहीं बची थी। पलंग पर तकिए के नीचे रखी जहर की डिबिया को देखते ही वह अशक्त हो गये। कुछ क्षण उस डिबिया को हाथ में लिए यूं ही खड़े रहने के बाद उन्होंने अपनी सारी शक्ति एकत्र की और चिल्लाकर अपने बेटे को आवाज दी, प्रबल! यह क्या है..? बेटा लगभग दौड़ता हुआ अंदर पहुंचा, और अपने पिता के हाथ में उस डिबिया को देखकर किंकर्तव्यविमूढ होकर खड़ा हो गया।

    उन्होंने अपना प्रश्न दोहराया, यह क्या है? जी, यह रौनक के लिए बेटे ने आंखें झुकाकर लड़खड़ाते स्वर में कहा। सुनते ही वो आश्चर्यचकित रह गये, लेकिन दृढ़ होकर पूछा, क्या! मेरे पोते के लिए ? तूने यह सोच भी कैसे लिया? पापा, पन्द्रह साल का होने वाला है वह, और मानसिक स्तर पांच साल का ही कोई इलाज नहीं उसे अर्थहीन जीवन से मुक्ति मिल जायेगी, बेटे के स्वर में दर्द छलक रहा था। उनकी आंखें लाल होने लगी, जैसे-तैसे उन्होंने अपने आंसू रोके, और कहा, बूढ़े आदमी का मानसिक स्तर भी बच्चों जैसा हो जाता है, तो फिर इसमें से थोड़ा सा मैं भी। उन्होंने हाथ में पकड़ी जहर की डिबिया खोली ही थी कि उनके बेटे ने हल्का_ सा चीखते हुए कहा, पापा! बस और डिबिया छीन कर फैंक दी। वो लगभग गिरते हुए पलंग पर बैठ गए। उन्होंने देखा कि जमीन पर बिखरा हुआ जहर बिलकुल पन्द्रह साल पहले की उस नीम-हकीम की दवाई की तरह था, जिससे केवल बेटे ही पैदा होते थे और उन्हें उस जहर में डूबता हुआ उनकी पुत्रवधू का शव और अपनी गोद में खेलता पोते का अर्धविकसित मस्तिष्क भी दिखाई देने लगा।

    मांस का मूल्य
    मगध के सम्राट् श्रेणिक ने एक बार अपनी राज्य-सभा में पूछा कि- देश की खाद्य समस्या को सुलझाने के लिए सबसे सस्ती वस्तु क्या है? मंत्री-परिषद् तथा अन्य सदस्य सोच में पड़ गये। चावल, गेहूं, आदि पदार्थ तो बहुत श्रम बाद मिलते हैं और वह भी तब, जबकि प्रकृति का प्रकोप न हो। ऐसी हालत में अन्न तो सस्ता हो नहीं सकता। शिकार का शौक पालने वाले एक अधिकारी ने सोचा कि मांस ही ऐसी चीज है, जिसे बिना कुछ खर्च किये प्राप्त किया जा सकता है। उसने मुस्कराते हुए कहा-राजन! सबसे सस्ता खाद्य पदार्थ तो मांस है। इसे पाने में पैसा नहीं लगता और पौष्टिक वस्तु खाने को मिल जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रेमचंद की आस्था का सवाल
    Next Article INDvsENG WC 2017: स्मृति, मिताली की मदद से भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version