Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में
    Breaking News

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    azad sipahiBy azad sipahiMay 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर था लेकिन आज बढ़ती गर्मी ने यहां के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धीरे-धीरे रांची शहर हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में आ रहा है। बढ़ती आबादी, बढ़ते वाहन और बढ़ती ऊंची इमारतें इस प्रभाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यही कारण है कि रांची का तापमान 40 के पार कर रहा है।

    इस संबंध में पर्यावरणविद डॉ. नीतीश प्रियदर्शी ने बताया कि समुद्रतल से रांची की ऊंचाई औसतन 600 मीटर है, जिसके चलते मैदानों की तुलना में बादल यहां कम ऊंचाई पर ही बनते हैं। अब रांची शहर में ऊंची इमारतों से उठती गर्म हवा इन बादलों को शहर के बाहर धकेल रही है। इस वजह से रांची के आसपास के इलाकों में तो बारिश हो रही है लेकिन शहर बारिश से वंचित है।

    रांची शहर के आसपास नंगे पहाड़ों की वजह से भी गर्म हवा ऊपर उठ रही है। यही नहीं, बढ़ते शहरीकरण की वजह से यहां की मिट्टी या तो दब गई है या तो ठोस हो गई है और वो सारी गर्मी को वापस वातावरण में लौटाकर गर्मी को बढ़ा रही है। ये सभी कारण राजधानी के मौसम में आए बदलाव का कारण बन रहे हैं। समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात और बिगड़ते चले जाएंगे। इसके लिए आम लोगों को भी चिंता करने की जरूरत है।

    रांची शहर की अपनी जलवायु है, जो यहां की ऊंची इमारतों की वजह से प्रभावित हो रही है। गर्म हवाएं इनमें फंसकर ऊपर उठकर बादलों को धकेल देती हैं। दूसरी ओर ये इमारतें गर्म हवाओं को रोक कर शहर को धीरे-धीरे गर्म करती हैं। अगर हरियाली होती तो शायद बादल संघनित होकर बरसते और गर्मी उतनी महसूस नहीं होती। आज भी रांची जिले के जिन हिस्सों में अधिक हरियाली है वहां सामान्यत: कम तापमान रहता है।

    मेन रोड, अपर बाजार, हिंदपीढ़ी, रातू रोड, सर्कुलर रोड, पिस्का रोड, कोकर, डोरंडा आदि जगह ज्यादा गर्म हो रहे हैं। इन जगहों पर ऊंची इमारतों का होना एवं हरियाली का कम होना अहम वजह है। जब तक शहर में हरियाली रही एवं ऊंची इमारतें कम थीं, तब तक यहां के लोग हीट आइलैंड इफेक्ट से बचे रहे। इससे इतर, जिस तरह से आबादी, वाहन एवं ऊंची इमारतें बढ़ी हैं गर्मी का प्रभाव भी बढ़ा है।

    ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस बढ़ती हुई गर्मी से सतही जल भी सूख गया है। बादल बनने की प्रक्रिया धीमी हो गई है। पूर्व में जब तक सतही जल कुछ मात्रा में उपलब्ध था, तब तक मार्च अप्रैल में वर्षा हुई, लेकिन अब जो भी बादल बन रहे हैं वो कमजोर है।

    तपती गर्मी के बीच मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में संभावना जाहिर की है कि अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। पलामू और कोल्हान में अधिकतम का पारा 43 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा है। राज्य के ज्यादातर जगहों पर गर्म हवा औ लू चल रही है। अब 9 बजे से लेकर 4 बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।

    मौसम विभाग ने भी इस मौसम में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। रांची का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.8 और मेदिनीनगर का 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल झारखंड में मानसून भी देरी से प्रवेश करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत ने 3469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, सीएम ने शिक्षकों से कहा नौकरी नहीं जिम्मेदारी है
    Next Article सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      धनबाद में बेखौफ अपराधी: कतरास में मेयर समर्थक को घर में घुसकर मारी गोली, हालत बेहद नाजुक

      April 18, 2026

      नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!

      April 17, 2026

      मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, 25 अप्रैल को महाधरना का ऐलान

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद में बेखौफ अपराधी: कतरास में मेयर समर्थक को घर में घुसकर मारी गोली, हालत बेहद नाजुक
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version