Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कपिल का सीएनजी बमः केजरीवाल पर लगाया नकली किट लगाने का आरोप
    राजनीति

    कपिल का सीएनजी बमः केजरीवाल पर लगाया नकली किट लगाने का आरोप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 2, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी से निष्कासित और दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर एक और घोटाले का आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा ने सीएनजी घोटाले का खुलासा करते हुए कहा कि 10 हजार गाड़ियों में नकली सीएनजी किट लगाई गई है। इससे लोगों की जान को खतरा भी हो सकता है। कपिल ने अपने दावों को सही साबित करने के लिए कुछ कागजात भी मीडिया के सामने रखे। साथ ही आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार द्वारा चीन के माल को कनाडा का सामान बताकर बेचा गया।

    केजरीवाल सरकार पर सीएनजी किट में घोटाले का आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि इस किट का सारा माल चीन से बनकर आता है, लेकिन बताया जाता है कि यह माल कनाडा से है। इस किट पर यह कहीं नहीं लिखा कि ये माल कहां बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस एक कीट को 20 से 25 हजार रुपये में बेचा जाता है। दिल्ली की करीब 10 हजार गाड़ियों में ये कीट लगाए गए हैं।

    आरोपों की नई किस्त
    मिश्रा ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि आज 11 बजे वो एक और घोटाले का खुलासा करेंगे. वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर स्वास्थ्य विभाग में तीन घोटालों को अंजाम देने का आरोप लगा चुके हैं. बर्खास्त होने के बाद मिश्रा ने दावा किया था कि उन्होंने केजरीवाल को जैन से 2 करोड़ रुपये लेते देखा है.

    राजघाट गए मिश्रा
    शुक्रवार की सुबह कपिल मिश्रा महात्मा गांधी की समाधि पर गए और बापू से केजरीवाल की ‘बुद्धि शुद्धि’ की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से गुरुवार को विधानसभा में उनके साथ हुए सुलूक का जिक्र किया। मिश्रा का कहना था कि केजरीवाल अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। लिहाजा पार्टी के आम कार्यकर्ता अब उनके साथ नहीं हैं।

    ‘नक्सलियों से जुड़े केजरीवाल के तार’
    मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के ताल्लुक नक्सलियों से जुड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि वो अगले 10-15 दिनों में केजरीवाल के ‘देशद्रोह’ को साबित करेंगे।

    कुमार विश्वास पर भी निशाना
    मिश्रा ने अपने करीबी कुमार विश्वास पर भी तंज कसा। उनका कहना था कि विश्वास बरसों से केजरीवाल की साजिश के गवाह रहे हैं। 31 मई को कुमार विश्वास ने एक ट्वीट में कहा था, ‘ जाकौ प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहिले हर लेही’। सियासी गलियारों में इसके कई मायने लगाए गए थे। लेकिन मिश्रा को लगता है कि ट्वीट से साफ होता है कि मति केजरीवाल की हर ली गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’, ‘हिंदी मीडियम’ दिल्ली में कर मुफ्त
    Next Article स्वच्छ पेयजल कब उपलब्ध होगा?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

    July 30, 2025

    केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2025

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी

    July 27, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
    • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
    • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
    • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
    • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version