Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केजरीवाल ने दिल्ली के पेड़ों पर भी लगवा दिए है CCTV कैमरे, जानिए क्या है वजह?
    देश

    केजरीवाल ने दिल्ली के पेड़ों पर भी लगवा दिए है CCTV कैमरे, जानिए क्या है वजह?

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पेड़ों पर CCTV कैमरे – लगता है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही है।

    क्योंकि पिछले दिनों कपिल मिश्रा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही उठापटक ने पार्टी में बवाल खड़ा कर दिया था।

    हालाँकि ये भी बताया जा रहा है आम आदमी पार्टी में जितना अंदरूनी घमासान चल रहा है उतना ही बाहरी विरोधी भी लगातार उन पर हमला बोल रहे है। अब बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी CCTV कैमरे के जरिये षड़यंत्रकारियों को पकड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने अपने राउस एवेन्यु पार्टी दफ्तर की दीवार पर निगरानी के लिए CCTV कैमरा लगवाया है।

    पेड़ों पर CCTV कैमरे लगाये गये है।

    आपको बता दें कि पेड़ों पर CCTV कैमरे उस जगह लगाया गया है जिससे उस दीवार पर पूरी तरह से नज़र रखी जा सकेगी जिस पर पिछले दिनों कुमार विश्वास के खिलाफ़ विवादित पोस्टर चिपका दिया गया था। इस पोस्टर में कुमार विश्वास को गद्दार बताया गया था। इस पोस्टर में कुमार विश्वास का काला सच खुलकर बताने के लिए दिलीप पाण्डेय का आभार जताते हुए उनकी बड़ी तस्वीर भी छापी गई थी। इस कथित पोस्टर पर विवाद बढ़ने के बाद दिलीप पाण्डेय ने आरोप लगाया था कि कुछ षडयंत्रकारी आप के बड़े नेताओं के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे है।

    वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि पोस्टर लगाने वालों की तस्वीर गेट पर लगे CCTV कैमरे में स्पष्ट नहीं आई है।

    पार्टी इसके लिए दिल्ली पुलिस उपायुक्त से भी चिट्ठी लिखकर शिकायत कर चुकी है।

    इस चिट्टी में लिखा गया है कि किसी ने पार्टी में दरार डालने के लिए गलत नियत से दिलीप पाण्डेय के नाम का इस्तेमाल किया और कुमार विश्वास के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है की पार्टी दफ्तर के बाहर विवादित पोस्टर से परेशान होकर फिलहाल आप नेताओं ने पेड़ों पर CCTV कैमरे को पहरेदार बनाया है।

    आपको बता दें कि इससे पहले भी कुमार विश्वास को चिढ़ाने के लिए पोस्टर लगाया जा चुका है।

    जिसमें पार्टी से निलंबित विधायक अमानतुल्ला खान को हीरा बताया गया था। फिलहाल इस सब से परेशान होकर पार्टी दफ्तर के चारों तरफ पेड़ों पर CCTV कैमरे लगा दिए गए है। हो सकता है ये कैमरे ही आम आदमी पार्टी के बुरे दिनों को दूर करने में काम आ जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक से भी बेहतर तरीके हैं:सेना प्रमुख बिपिन रावत
    Next Article जानिए: यह साइकिल पीएम मोदी की है इस पर मुलायम का कोई हक नहीं!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी

    September 11, 2025

    दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    September 11, 2025

    नेपाल के रसुआ जेल से अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी फरार, भारत में छिपने की आशंका

    September 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
    • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
    • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
    • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
    • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version