Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोहली को लगता है कि वह बॉस है तो कोच की जरूरत नहीं है: प्रसन्ना
    Top Story

    कोहली को लगता है कि वह बॉस है तो कोच की जरूरत नहीं है: प्रसन्ना

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ईरापल्ली प्रसन्ना ने शुक्रवार को विराट कोहली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर वर्तमान कप्तान को लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट का बॉस है तो फिर टीम कोच के बिना रह सकती है। प्रसन्ना से जब कोहली और भारतीय टीम के कोच पद से इस्तीफा देने वाले कुंबले के बीच मतभेदों के बारे पूछा गया तो उन्होंने सपाट शब्दों में जवाब दिया।

    प्रसन्ना ने कहा, ‘उन्हें कोच की जरूरत क्यों है जब कप्तान ही बॉस है। मुझे तो यहां तक लगता है कि उन्हें बैटिंग और फील्डिंग कोच (संजय बांगड़ और आर. श्रीधर) की भी जरूरत नहीं है।’ प्रसन्ना ने कोहली की कप्तानी क्षमताओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘निसंदेह कोहली बहुत अच्छा खिलाड़ी है लेकिन मैं नहीं कह सकता कि वह अच्छा कप्तान है या नहीं।’ कुंबले ने चैंपियन्स ट्राफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार के बाद मुख्य कोच पद छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि कोहली को उनकी कोचिंग शैली पर आपत्ति है और यह साझोदारी अस्थिर है। भारतीय टीम कोच के बिना ही वेस्टइंडीज दौरे पर गई है जहां उसे 5 वनडे और एक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलना है।

    प्रसन्ना ने कहा, ‘अगर अनिल कुंबले जैसे दिग्गज क्रिकेटर का सम्मान नहीं हो रहा है तो फिर मुझे नहीं लगता कि बांगड़ या श्रीधर में इतना दम होगा कि वे पूरे आत्मविास के साथ कोहली से बात कर पाएं। इनमें से कोई भी कुंबले की तरह अनुभवी नहीं है। किसी को फिजिकल एक्सर्साइज के लिए बुला दो और यही पर्याप्त है। अगर कप्तान का रवैया इस तरह का है तो मुझे नहीं लगता कि आपको कोच की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर वह (कोहली) जिम्मेदारी लेता है तो हम पुराने दिनों में लौट सकते हैं जबकि तमाम चीजों की देखभाल के लिए मैनेजर नियुक्त किया जाता था। कोच की भूमिका परिभाषित नहीं की गई है।’

    प्रसन्ना ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि भारत युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी से आगे के बारे में सोचे। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वे 2019 में होने वाले अगले विश्व कप तक खेल जारी रखने में सफल रहेंगे। तब तक वे 38 साल के हो जाएंगे। हमें नए और युवा खिलाड़ी चाहिए जो बेहद चपल हों। धोनी विकेटकीपर होगा लेकिन एक फील्डर के रूप में युवराज बोझा बनता जा रहा है। चयनकर्ताओं को वेस्टइंडीज दौरे के लिए अधिक युवा खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए था क्योंकि उनका सामना एक सबसे कमजोर टीम से है।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारती सिंह हॉस्पिटल में भर्ती, होगी लीवर की सर्जरी
    Next Article श्रीनगर: जामा मस्जिद के बाहर फोटो ले रहे डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

    December 26, 2025

    झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

    December 26, 2025

    जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

    December 26, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
    • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
    • Betify Casino: Guide Détaillé 153

    • Betify Casino – Examen Complet 108

    • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version