Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गढ़वा»गढ़वा में मनरेगा जेइ तीन हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
    गढ़वा

    गढ़वा में मनरेगा जेइ तीन हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा: सदर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत मनरेगा के कनीय अभियंता आनंद कुमार राम को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते प्रखंड कार्यालय के समीप एक पेट्रोल पंप के पास धर दबोचा। टीम का नेतृत्व पलामू एसीबी के डीएसपी सुमित कुमार कर रहे थे। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरो गांव निवासी विनय कुमार मेहता, पिता सरयू मेहता ने पलामू एसीबी को आवेदन देकर उक्त जेइ के द्वारा घूस मांगने की शिकायत की थी।

    परिवादी ने अपने आवेदन में कहा था कि रिश्वत नहीं देने के कारण काम किये जाने के बावजूद उसे भुगतान नहीं किया जा रहा है। परिवादी विनय कुमार मेहता को मनरेगा योजना अंतर्गत नहर किनारे नाला मरम्मत के लिए कार्यादेश मिला था। उसकी प्राक्कलित राशि चार लाख 14 हजार 900 रुपये थी। उसे 75 हजार रुपये उपलब्ध कराये गये थे। शेष राशि के भुगतान को लेकर संचिका बढ़ाने की एवज में कनीय अभियंता आनंद कुमार राम द्वारा तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
    परिवादी रिश्वत देना नहीं चाहता था। इस संबंध में एसीबी द्वारा कहा गया है कि आवेदन का सत्यापन करने पर सत्यापनकर्ता ने परिवादी की बातों को सही पाया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना पलामू कांड संख्या 16/17 के तहत एक जून को प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जेइ सदर प्रखंड कार्यालय के चिरौंजिया, छतरपुर, जाटा, नवादा एवं अंचला पंचायत के प्रभार में था। उसके पास से एसीबी की टीम को दो हजार के एक तथा पांच सौ के दो नोट मिल हैं। गिरफ्तार जेइ संविदा पर बहाल था। वह गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के लौवादाई गांव का रहने वाला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाओवादी जोनल कमांडर कामेश्वर को 10 साल की कैद
    Next Article सरेंडर के पहले कुंदन ने बेचे थे हथियार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गढ़वा में 4 लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

    April 11, 2025

    गढ़वा उपायुक्त ने अनियमितता के तीन अलग-अलग मामलों में की सख्त कार्रवाई

    January 18, 2025

    पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने चुनावी राजनीति से लिया सन्यास, बोले- मंईयां सम्मान रहा हार का कारण

    January 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version