Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीन: बाढ़ में लगभग 34 लोगों की मौत, भूस्खलन के चलते 93 लोग लापता
    दुनिया

    चीन: बाढ़ में लगभग 34 लोगों की मौत, भूस्खलन के चलते 93 लोग लापता

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 26, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिमी इलाके में लगातार हुई बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी, जबकि भूस्खलन के चलते 93 अन्य लोग लापता हो गये। भूस्खलन के कारण साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में 3,000 से अधिक बचाव कर्मी भूस्खलन के बाद लापता हुये 93 लोगों को तलाश रहे हैं। इन लोगों के चट्टानों और मिट्टी के नीचे दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शनिवार को तिब्बती एवं कियांग स्वाया प्रांत अबा की माओक्सियन काउंटी के जिनो गांव में कम से कम 62 घर तबाह हो गये। भूस्खलन से करीब दो किमी तक नदी अवरुद्ध हो गयी और करीब 1600 मीटर तक सड़क धंस गयी। 

    अबा प्रांत के उप प्रमुख जू झावेन ने बताया इसमें करीब 10 लोगों की मौत की मौत की पुष्टि हो गई है जबकि 15 लोगों का नाम लापता लोगों की सूची से हटा लिया गय है क्योंकि वे लोग आपदा आने के समय गांव में नहीं थे। बचाव कर्मियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद एक परिवार के केवल तीन लोगों को बचाया जा सका, जबकि लापता हुये लोगों के बचे होने की संभावना भी बहुत कम है। इसके अलावा जिआंग्सी प्रांत, गुईझोउ, हुनान, युन्नान और अन्हुई प्रांत में भूस्खलन से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह लोग लापता हो गये। प्रांत के बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार से हो रही भारी बारिश के कारण यांग्शी प्रांत में करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुये। प्रशासन ने 2.70 लाख लोगों को सुरक्षित निकालकर 47 काउंटी एवं जिलों में पहुंचाया।

    मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, आज बारिश कम हो सकती है लेकिन इस सप्ताह के अंत में यह फिर से जोर पकड़ सकती है। गुईझोउ प्रांत में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग लापता हो गये। मूसलाधार बारिश से 35,418 हेक्टेयर भूमि की फसल तबाह हो गयी, जिससे करीब 61 करोड़ युआन (करीब 8.9 करोड़ डालर) का सीधा नुकसान हुआ। हुनान प्रांत में इस साल की सबसे मूसलाधार बारिश के बाद 642 छोटे और मध्यम तालाब उफन आने से स्थिति बिगड़ गयी और करीब 1.51 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

    शनिवार को भूस्खलन के कारण हुनान प्रांत के लुक्सी काउंटी में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। चांगजियांग जल संसाधन आयोग ने कल कहा, कि भयानक बारिश के कारण यांग्जी समेत करीब 14 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से उुपर बह रहा है, जबकि अगले कुछ दिनों में भी बारिश जारी रहने से यांग्जी नदी के मध्यम और निचले इलाके का जलस्तर और अधिक बढ़ने की आशंका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदबंग सलमान को मात देकर कोहली ने हासिल किया नया मुकाम !
    Next Article चीन की गिरफ्त में फंसता पाकिस्तान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे

    April 20, 2026

    पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए

    April 20, 2026

    बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

    April 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
    • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
    • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
    • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version