रामगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यसभा चुनाव में हुए धांधली के विरोध में गुरुवार की शाम को पुतला दहन किया गया। शहर के सुभाष चौक पर कांग्रेसियों ने राज्यसभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी और झारखंड सरकार का पुतला दहन किया । इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं मुख्यमंत्री को तत्काल त्यागपत्र देने को कहें या उन्हें बर्खास्त करें। क्योंकि चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2016 में प्रथम दृष्टया सरकार के अफसरों पर पद एवं पैसे का दुरुपयोग का आरोप सही पाया है। ऐसे में एडीजी अनुराग गुप्ता एवं मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अजय कुमार के साथ मुख्यमंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार को आरोपी बनाते हुए एसीबी में केस दर्ज किया जाये।
कौन-कौन थे कार्यक्रम में: कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सी पी संतन, शांतनु मिश्रा, रविंदर कुमार रवि, चंद्र शेखर पटवा, तेजनाथ महतो, अकबर खान, संदीप कुशवाहा, अशोक बेदिया, जयप्रकाश सिंह, राम विनय महतो, आदित्य सिंह, मुकेश यादव, सुधीर सिंह, निरंजन महतो, जगेश्वर नागवंशी, रुपेंद्र महतो, अरुण करमाली, शहजाद खान, संजय साहू, अजमल हुसैन, संतोष साहू, अमित साहू, अंजन प्रसाद, राज किशोर पांडे, विजय यादव, बारीक अंसारी, मुन्ना पासवान, मंटू करमाली, पंकज मिश्रा, योगेंद्र खरवार, शिव कुमार महतो, मनीष चिंगारी, नरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, सुमित सिंह, शकील खान आदि शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



