रांची: रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो केके नाग ने कहा कि वातावरण को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए पेड़ लगाये जाने चाहिए। अगर किसी कारण से हम एक पेड़ को काटते हैं, तो उसके बदले हमें 100 पेड़ लगाने चाहिए। प्रो नाग वीमेंस कॉलेज में सेमिनार के समापन के मौके पर बोल रहे थे। विनोवा भावे विश्वविद्यालय के प्रोवीसी प्रो कुनुल कंडिर ने कहा कि प्रकृति ने जो हमें संसाधन दिये हैं, उसका दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। प्रकृति के अंधाधुन दोहन से विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पैदा हुई है।
अपनी प्राकृतिक संसाधन की रक्षा के लिए हमें जागरूक होना होगा। मौके पर विशिष्ट अतिथि पंजाब विश्वविद्यालय के बायोलॉजिस्ट इंदर सिंह दुआ ने शोधार्थियों के समक्ष अपने विचार रखे। इससे पहले अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ मंजू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार अमर चौधरी, प्रो इच्छा पूरक, प्रो मीना सहाय, प्र्रो सुषमा दास गुरु समेत अन्य उपस्थित थी। तकनीकी सत्र में साइंटिस्ट आइसीएआर इर्स्टन रिजन डॉ विकास कुमार, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व डीन साइंस प्रो एके श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के समक्ष विचार रखे।