Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार टॉपर विवाद: बोर्ड ने रोका गणेश कुमार का रिजल्ट, गिरफ्तार, जानें अब अगला टॉपर कौन
    बिहार

    बिहार टॉपर विवाद: बोर्ड ने रोका गणेश कुमार का रिजल्ट, गिरफ्तार, जानें अब अगला टॉपर कौन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 3, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जन्मतिथि में खेल कर परीक्षा देनेवाले आर्ट्स टॉपर गणेश को पटना पुलिस रिमांड पर लेगी। पटना पुलिस ने गणेश से पूछताछ के लिए कई सवाल तैयार किए हैं। पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि इस कड़ी में टॉपर के अलावा कई और लोग भी जेल की हवा खा सकते हैं। उम्र का खेल करने वाले शातिरों तक भी पुलिस जल्द पहुंचेगी। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है कि स्कूलों से फॉर्म भरवाने के दौरान कौन-कौन से गिरोह सक्रिय हैं तो जन्मतिथि का फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करते हैं।

    फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव अनूप कुमार के बयान पर कोतवाली थाने में गणेश के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि फर्जीवाड़ा और अन्य धाराओं के अंतर्गत गणेश पर प्रथमिकी की गयी है।

    स्कूल के प्राचार्य की तलाश में छापे

    गणेश ने जिस स्कूल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है वहां के प्राचार्य भी गिरफ्तार किए जाएंगे। उनकी तलाश शुरू कर दी गयी है। एक विशेष पुलिस टीम एसएसपी के निर्देश पर पटना से बाहर समस्तीपुर के लिए रवाना हो गयी। टॉपर के घरवालों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। किस परिस्थिति में उसने उम्र घोटाला कर दोबारा परीक्षा दी। इस बारे में क्रॉस वेरीफिकेशन किया जाएगा।

    बड़े रैकेट का हो सकता है खुलासा

    पुलिस की तफ्तीश में एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। आखिर कौन लोग विद्यार्थियों की उम्र घटाकर उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठाने का खेल करते हैं। कितने पैसे लिए जाते हैं और इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड कहां रहता है। गणेश के अलावे उस स्कूल से ऐसे कितने छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसने रिजल्ट में हेरफेर किया था।

    गणेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब विशेष टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हमारी टीम इस प्रकरण की गहराई तक जाकर दूसरे शातिरों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। गणेश से पूछताछ जारी है।
    मनु महाराज, एसएसपी, पटना
    नौकरी के लिए उम्र छुपा कर दी परीक्षा : गणेश

    आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार ने स्वीकार किया कि उससे गलती हुई है। उसने नौकरी करने के लिए उम्र छुपायी और दोबारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दी। बोर्ड ऑफिस में बात करते वक्त गणेश के चेहरे पर घबराहट साफ दिखायी दी रही थी।

    गणेश ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए नौकरी के चक्कर में उसने उम्र छिपाकर दोबारा परीक्षा दी थी। बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं। वह दलित है और उसके दो बच्चे हैं। अभी ट्यूशन पढ़ाकर खुद पढ़ाई करता है। घर चलाना उसके लिए मुश्किल था। उसे किसी ने दोबारा परीक्षा देने की सलाह नहीं दी थी। खुद उसने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा दी। स्कूल से फॉर्म भरने के लिए उसने शुल्क के रूप के एक हजार रुपये दिए थे। वह दलित वर्ग से आता हूं और उसके दो बच्चे हैं।

    सुबह ही पहुंचा था बोर्ड कार्यालय

    |गणेश बोर्ड कार्यालय सुबह ही पहुंचा था लेकिन उसे मीडिया की नजरों से बचाकर रखा गया। गणेश से दिन भर पूछताछ की गयी। इसके बाद वह मीडिया के सामने आया।

    स्कूल प्रबंधन से कहा था, सर हम पढ़ना चाहते हैं

    गणेश ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से उसने अनुरोध किया था कि वह पढ़ना चाहता है। इसके बाद प्रबंधन द्वारा उससे फार्म भरवाया गया। शुरू में गणेश मीडियाकर्मियों के सवालों से बचता रहा फिर अध्यक्ष से मिलने की बात करने लगा। उसने कहा कि वह अध्यक्ष से बात करना चाहता है। उसने कहा कि उम्र छुपाई थ्री लेकिन कॉपियों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला क्रिकेटर के नाम पर हिमाचल स्टेडियम का पवेलियन
    Next Article सीबीएसई के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा

    April 25, 2026

    सासाराम: 26 एकड़ पैतृक जमीन पर जालसाजी, न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

    April 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
    • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
    • अमेरिकी गणतंत्र पर हमला नया नहीं, देशवासी लें मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने का संकल्पः ट्रंप
    • अमेरिकी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान चली गोली, राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित
    • मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version