रविवार को 54वें फेमिना मिस इंडिया का फाइनल था और इस खिताब को अपने नाम किया है हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने। जी हां, मिस हरियाणा रह चुकीं मानुषी ने ये बड़ा खिताब अपने नाम किया है। मानुषी के बाद पहली रनर अप जम्मू कश्मीर की सना दुआ है और दूसरी रनल अप बिहार की प्रियंका कुमारी हैं। बता दें कि ये कार्यक्रम मुंबई के यश राज स्टूडियो में हुआ।

मानुषी के बारे में बात करें तो उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस से अपना स्कूल पूरा किया है और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंच मेडिकल कॉलेज फॉर मुमेन से आगे की पढ़ाई पूरी की। बता दें कि मिस इंडिया के अलावा मानुषी को मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड भी मिल चुका है।

अपने इस खास सफर के बारे में मानुषी ने कहा कि इन 30 दिनों तक वो दुनिया को बदलने के एक नजरिया के साथ आगे बढ़ी हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version