Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राष्ट्रपति चुनावः विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने किया नामांकन, लालू यादव नहीं रहे मौजूद
    Top Story

    राष्ट्रपति चुनावः विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने किया नामांकन, लालू यादव नहीं रहे मौजूद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 28, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मीरा कुमार ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। लोकसभा में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह मौजूद रहें। हालांकि इस दौरा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव वहां मौजूद नहीं थे। नामांकन के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि ये विचारधारा, उसूलों और सच्चाई की लड़ाई है। हम जरूर लड़ेंगे।

    नामांकन में कांग्रेस अलाकमान के अलावा पार्टी के मुख्यमंत्रियों और कई बड़े नेताओं समेत एनसीपी प्रमुख शरद पवार, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, टीएमसी के डेरेक ओब्रायन, सपा के नरेश अग्रवाल और बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा वहां मौजूद थे।

    बापू को दी श्रद्धांजलि
    अपने नामांकन से पहले मीरा कुमार दिल्ली स्थित राजघाट गईं और महात्मा गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वो समता स्थल भी गईँ वहां उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    कोविंद ने दाखिल किया चौथा नामांकन

    उनके अलावा सत्तारूढ़ अपना चौथा नामांकन पत्र दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने उनका नामांकन पत्र लोकसभा सचिवालय में दाखिल किया। कोविंद अपने नामांकन पत्र के तीन सेट 23 जून को दाखिल कर चुके हैं।

    सचिवालय के अनुसार, मंगलवार को 28 व्यक्तियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें सात के पर्चे तत्काल खारिज कर दिए गए। इस तरह अब तक कुल 47 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

    नामांकन पत्र 28 जून तक भरे जाने हैं और 29 जून को इनकी जांच होगी, जबकि 17 जुलाई को मतदान होना है।

    साबरमती आश्रम से शुरू होगा मीरा कुमार का प्रचार अभियान
    विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार अपना चुनाव प्रचार अभियान साबरमती आश्रम से शुरु करेंगी। उन्होंने कल नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह न्याय और समानता के मूल्यों में विश्वास रखती हैं। उन्होंने उन सभी दलों का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया है।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता उन समान विचारों पर आधारित है जो लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, प्रेस की स्वतंत्रता, गरीबी उन्मूलन तथा जातिगत व्यवस्था को खत्म करने पर विश्वास रखते हैं।

    जनता दल यूनाइटेड द्वारा उनकी उम्मीदवारी का समर्थन नहीं किए जाने के सवाल पर कुमार ने कहा कि राजनीति में यह कोई नयी बात नहीं है ऐसा हमेशा से होता आया है।

    राष्ट्रपति पद के लिए इस बार दोनों ही उम्मीदवार दलित समुदाय से होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे दलित के खिलाफ दलित की लड़ाई के रूप में पेश नहीं किया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता ने कहा- GST नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार की दूसरी ऐतिहासिक गलती
    Next Article INDvWI: तीसरे वनडे में विंडीज में शामिल होंगे दो नए चेहरे, विराट हुए सतर्क
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला: मुख्य सचिव समेत तीन अधिकारियों को अवमानना नोटिस

    September 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे

    September 10, 2025

    इस्लामनगर के लॉज से पकड़ा गया आईएसआईएस से जुड़ा आतंकी, रांची-पलामू में छापेमारी

    September 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मोदी और ट्रंप जल्द कर सकते हैं टैरिफ मुद्दे पर बातचीत, व्यापार समझौते की उम्मीद
    • ‘बागी 4’ की कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती रफ्तार
    • अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
    • भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, फिच ने जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया
    • नालंदा में जल निकाय गणना को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, सिंचाई योजनाओं पर दिया गया जोर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version