Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»शराब ने ले ली बलदेव महतो की जान
    रांची

    शराब ने ले ली बलदेव महतो की जान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 18, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: बाबू, हमें किसी से शिकवा-शिकायत नहीं। हमारे पास जांगर है। हम पत्थर पर भी फसल उगाने का जज्बा रखते हैं। बशर्ते हमें खेत के लिए पानी मिल जाये और पानी डीप बोरिंग से ही मिलेगा। हम जमाने से लड़ लेंगे। समाज की मुख्यधारा में जुड़ जायेंगे। हम किसान परिवार के हैं और श्रम की रोटी खाना जानते हैं। हम जांगर खटा कर बच्चों को पढ़ा-लिखा लेंगे। हमें जीवन भर के लिए नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए थोड़ी सी मदद चाहिए। घर के नाम पर मिट्टी से बनी जर्जर दीवार, ऊपर लकड़ी के सहारे लगी खपड़ैल से किसी तरह पानी और धूप रोकने की असफल कोशिश। फिलहाल दाता के ऊपर आश्रित है पूरा परिवार।

    असमय परिवार के मुखिया के नहीं रहने के कारण एक बड़ा पहाड़ इस परिवार पर गिर पड़ा है और वह पहाड़ है दशकर्म और बारहवीं का श्राद्ध, जिसकी चिंता विधवा को खाये जा रही है। कहती है: जब तक समाज का जूठन दरवाजे पर नहीं गिरवायेंगे, तब तक यह घर शुद्ध भी तो नहीं होगा। और जब दूसरों का खाये हैं, तो उन्हें खिलाना भी तो पड़ेगा, तभी तो समाज में मान-सम्मान रहेगा, नहीं तो हमारे दरवाजे पर कौन खड़ा होगा। लेकिन मुश्किल यह है कि घर में खाने को दाना और पानी नहीं है। सब कुछ दाता के ऊपर आश्रित है। फिर दशकर्म और श्राद्ध कैसे होगा, अभी यही बड़ी चिंता है इस परिवार के लिए।
    यह संवाददाता शुक्रवार को पिठोरिया के सुतियांबे गया था। बलदेव महतो के घर, जिसकी मौत बुधवार की आधी रात के बाद और गुरुवार को अहले सुबह कुएं में गिरने से हो गयी थी। खबर फैली कि बैंक और कुछ और जगहों से ऋण के बोझ में दबे बलदेव ने कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। पूरे झारखंड में यह खबर फैली। गांव में लोगों का तांता लगा। सब उसके घर पहुंचे। परिवार के प्रति सहानुभूति जतायी। कुछ-कुछ मदद भी मिली। कुछ मदद का इंतजार है। सचमुच में बलदेव के परिवार को सहानुभूति की जरूरत है। उसे आर्थिक मदद की भी जरूरत है। परिवार को अपने पैर पर खड़ा होने और बच्चों को शिक्षा दिलवाने के लिए मदद चाहिए और वह हर हाल में मिलनी चाहिए। लेकिन हम आपको बलदेव महतो के सच से वाकिफ कराना चाहते हैं।
    बलदेव महतो ने 20 हजार रुपये का कर्ज महिला समिति से लिया था, बहुत पहले, जिसमें से कुछ रकम उसने वापस कर दी थी और कुछ आज भी बकाया है। उसने अपने भाई से भी बीस हजार रुपये कर्ज लिये थे, वह पैसा भी वह नहीं चुका पाया था। बैंक से अभी हाल में इसी महीने आठ जून को उसने कर्ज लिया था। कुछ पैसे उसने बैंक से निकाले थे। बुधवार को वह घर से पांच हजार रुपये लेकर पिठोरिया चौक की तरफ गया था। पांच बजे के आसपास वह घर लौटा। फिर उसने चाय पी।

    उसके बाद वह फिर घर से निकल गया और रात नौ बजे वह लड़खड़ाते पैरों से घर पहुंचा। पत्नी अनिता और दोनों बच्चे सोनू कुमार और मनीष कुमार काफी नाराज हुए। उनकी नाराजगी का कारण था कि पांच हजार रुपये में से सिर्फ चार सौ तीस रुपये उसके पॉकिट में थे। लगभग 1399 रुपये की उसने मोबाइल खरीदी थी। बाकी के पैसे उसने शराब पीने में खर्च कर दिये। उस दिन तीन-चार लोगों के साथ बलदेव ने शराब पी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटाटा संस, टाटा मोटर्स से टाटा स्टील की हिस्सेदारी खरीदेगी
    Next Article कच्चे तेल की कीमत 45.94 डॉलर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

    May 6, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला : नीरज मित्तल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

    May 6, 2026

    संपत्ति विवाद में बुजुर्ग पिता की पिटाई, कोर्ट के आदेश पर बेटा सहित छह के खिलाफ केस दर्ज

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया
    • बिहार में 32 मंत्री: सम्राट कैबिनेट में OBC-EBC का दबदबा, निशांत कुमार समेत इन नेताओं को मिली जगह
    • प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के शौर्य को किया नमन
    • राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित
    • पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version