शिमला: शुक्रवार को शिमला नगर निगम में पार्षदों के लिए हुए मतदान की शनिवार को मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों की माने तो बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने अच्छी खासी बढ़त बना रखी है। यहाँ शुक्रवार को 34 सीटों के लिए मतदाताओं ने मतदान किया था।

बतादें कि शिमला नगर निगम चुनाव का आज (शनिवार) को परिणाम जारी किया जाएगा। जिसके लिए मतगणना जारी है। अभी वोटों की गिनती एमिन बीजेपी समर्पित उम्मीदवार कांग्रेस ओऊ अन्य सभी पर बढ़त बनाये हुए हैं। बीजेपी ने यहाँ 13 में से छह सीटों को जीत लिया है। वहीँ कांगेस ने भाई एक सीट जीत कर सिर्फ खाता ही खोला है। इसके अलावा निर्दलीयों ने दो और माकपा ने एक सीट जीती है। बतादें किस शिमला नगर निगम सबसे पुराने नगर निगम में गिना जाता है।

यह चेन्नई तथा कोलकाता के बाद इसका ही नम्बर आता है। यहाँ शुक्रवार को हुए मतदान में 91,000 से ज्यादा मतदाताओं ने वोट किया था। साथ ही बतादें कि यहाँ बीजेपी और कांग्रेस की अप्रत्यक्ष रूप से टक्कर मानी जा रही है। दोनों ही दलों ने अपने उम्मीदवारों को समर्थन दिया। हालाँकि यह उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्हों से मैदान में नहीं उतरे थे। यहाँ भाजपा ने 34 उम्मीदवारों, कांग्रेस ने 27 और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 22 मैदान में उतार कर समर्थन दिया था। इस चुनाव में महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं हुआ है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version