Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, February 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»सख्ती के कारण 12वीं का परीक्षाफल खराब आया : नीतीश
    बिहार

    सख्ती के कारण 12वीं का परीक्षाफल खराब आया : नीतीश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आयोजित 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर मचे घमासान के बीच पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सफाई दी है। नीतीश ने खराब परीक्षा परिणाम पर कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सख्ती बरतने के कारण ऐसे परिणाम आए हैं। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में नीतीश ने कहा, बिहार के लोग ही राज्य की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। इस बार 12वीं के परिणाम इसलिए खराब हैं, क्योंकि नकल और चोरी रोकी गई है। परीक्षा में कोई धांधली नहीं हुई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा, शिक्षा में सुधार की कोशिश जारी है और काफी हद तक इसका असर भी दिखने लगा है। यह हमारे सामने एक चुनौती है, जिसे हमने स्वीकारा है। किसी भी नियम-कानून बनाने के बाद यह दावा नहीं किया जा सकता है कि उसमें त्रुटि नहीं हो सकती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा, कला संकाय में टॉप करने वाले गणेश कुमार का रिजल्ट निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि गणेश ने दूसरी बार परीक्षा दी थी, इसके बाद कार्रवाई की गई है।

    उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन उसे इतना तूल नहीं दिया जाता।

    नीतीश ने कहा कि तमिलनाडु में एक भर्ती परीक्षा में हरियाणा के लड़के टॉप कर गए थे, अब तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उसकी जांच कर रही है।

    नीतीश ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले समाज में कई तरह तरह के लोग हैं।

    उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 30 मई को जारी 12वीं परीक्षा के परिणाम में 64 प्रतिशत विद्यार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इसके बाद छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कला संकाय के टॉपर रहे गणेश की जन्मतिथि में फर्जीवाड़े को लेकर उसका परीक्षाफल निलंबित कर दिया गया है तथा उसे गिरफ्तार किया गया है।

    गौरक्षकों से संबंधित एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि बिहार में गाय की हत्या तब से प्रतिबंधित है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नामक कोई पार्टी भी नहीं होती थी।

    उन्होंने कहा, 2015 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया था, तब मैंने कानून की किताब खोल कर सामने रख दी थी।

    नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों की मानसिकता गाय हत्या की नहीं है।

    उन्होंने कहा कि बिहार की सड़कों पर तो कम लेकिन उत्तर प्रदेश में सड़कों पर खुले घूमते पशु आपको ज्यादा दिखेंगे।

    उन्होंने कहा, गौरक्षकों को चाहिए कि वे लावारिस पशुओं का पालन-पोषण करें, जो दुर्घटना में या प्लॉस्टिक खा कर मर जाते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनका कुछ भी कहना बेकार है। पशुओं के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, 2017 में 7.2% रहेगी वृद्धि दर- विश्व बैंक
    Next Article योगी ने 5.54 करोड़ पौधे लगाने की योजना की शुरुआत की
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमित शाह का सीमांचल दौरा: घुसपैठ बर्दाश्त नहीं, सीमा से 10 किमी दायरे में अवैध ढांचे हटाने का निर्देश

    February 26, 2026

    पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, कैंपस में गूंज रहे हैं चुनावी नारे, सरगर्मी चरम पर

    February 26, 2026

    गुड टच-बैड टच से हेल्पलाइन तक, छात्राओं को किया गया जागरूक

    February 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना केंद्र बनेगा श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र : मुख्यमंत्री
    • जमशेदपुर उद्योग और मानवीय संवेदना का अद्भुत संगम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
    • अमित शाह का सीमांचल दौरा: घुसपैठ बर्दाश्त नहीं, सीमा से 10 किमी दायरे में अवैध ढांचे हटाने का निर्देश
    • पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, कैंपस में गूंज रहे हैं चुनावी नारे, सरगर्मी चरम पर
    • बंगाल चुनाव तैयारियों की समीक्षा टली: राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय चुनाव आयोग का दौरा स्थगित
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version