Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुषमा ने कहा हमारे लिए दूसरे देशों की तरह एक देश है पाकिस्तान, 3 साल में 80 हजार लोगों को बचाया
    Top Story

    सुषमा ने कहा हमारे लिए दूसरे देशों की तरह एक देश है पाकिस्तान, 3 साल में 80 हजार लोगों को बचाया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “सरकार के 3 साल पूरे होने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने मंत्रालय के कामकाज के बारे में जानकारी दी। सुषमा ने कहा कि हमने पिछले 3 साल के दौरान विदेशों में फंसे 80 हजार भारतीयों को बचाया। साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि इस सरकार के समय में विश्व में हमारा प्रभुत्व बढ़ा है। प्रधानमंत्री की इमेज ग्लोबल लेवल पर मजबूत हुई है।”

    विदेश मंत्री ने चीन के वन बेल्ट-वन रोड (OBOR) पर कहा कि हमारी कोई भी पॉलिसी किसी देश को काउंटर करने के लिए नहीं होती है। उन्होंने कहा कि घरेलू मामलों में भी विदेश मंत्रालय सक्रिय भूमिका निभा रहा है। एफडीआई यूपीए की तुलना में 37.5 फीसदी बढ़ी है। हमारे दूतावास काम को आगे बढ़ाते हैं। प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा हमारा उद्देश्य है। साथ ही अपने नागरिकों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए पासपोर्ट की सेवाओं में विस्तार और सुधार किया गया। पोस्ट ऑफिस के जरिए भी पासपोर्ट देना का काम किया जा रहा है।

    मुस्लिम देशों से बढ़ रहें है संबंध

    सुषमा ने कहा कि हमारे आलोचक कहते थे कि हमारी सरकार के दौरान मुस्लिम देशों से संबंध खराब रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसका विश्लेषण किया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने खाड़ी देशों सहित बाकी देशों से संबंध बहुत बेहतर किएल है। पीएम अब इजराइल जा रहे हैं लेकिन हमारे फिलिस्तीन से करीबी संबंध हैं। दोनों देश कहते हैं कि आप हमारे विवाद को सुलझाएं।

    3 बार हो चुकी है मोदी और ट्रम्प में बात

    विदेश मंत्री ने कहा कि ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के बाद भारत और अमेरिका के संबंधों में कोई कमी नहीं आई है। खुद पीएम ने तीन बार ट्रम्प से बात की है। अरुण जेटली की भी बातचीत हुई है। दोनों देशों के एनएसए लगातार बात करते रहते हैं। रिश्ते वैसे ही हैं जैसे ओबामा के वक्त थे। वीजा पर अभी कोई बड़ा फैसला नहीं हुआ। अभी भी लॉटरी से ही वीजा निकलता है, हालांकि चिंता जरूर है। क्लाइमेट को लेकर चिंता नहीं है। भारत ने दबाव में पेरिस समझौते पर दस्तखत नहीं किए है। अमेरिका रहे ना रहे हम पेरिस समझौते में बने रहेंगे।

    हमारे लिए एक देश है पाकिस्तान

    सुषमा ने कहा कि विदेश मंत्रालय का सारा वक्त सिर्फ पाकिस्तान पर ही नहीं बीतता है। हमारे लिए वो एक देश है। बाकी देशों पर जो वक्त खर्च करते हैं, उतना ही पाकिस्तान पर खर्च करते हैं। उन्होंने कहा कि जाधव के मामले में मेरिट पर काम होगा। जाधव की फांसी पर रोक लगी हुई है, हमारा पक्ष मजूबत है। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को आईसीजे नहीं ले जा सकता है क्योंकि ये एक बाइलेटरल मुद्दा है। आईसीजे में हमारे कई मुद्दे चल रहे हैं। इसमें सिंधु जल समझौता भी शामिल है। जाधव मामला वियना कन्वेंशन से जुड़ा है। कतर मामले से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हमारी चिंता सिर्फ वहां किसी भारतीय के फंसे होने को लेकर है,अगर है तो हम उन्हें निकालेंगे। हमारे कतर और सऊदी से बेहतर रिश्ते हैं।

    चाबहार तेज गति से बढ़ रहीं है

    सुषमा ने कहा कि पहले चाबहार की गति धीमी थी लेकिन अब नहीं है। क्योंकि मामला सुलझा लिया गया है। इस मसले पर अफसर मेरे साथ हर 3 महीने और पीएम 6 महीने में समीक्षा करते हैं। हमने हर जगह क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म का मुद्दा उठाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओला शेयर में साल भर में 500 फीसदी वृद्धि
    Next Article मोदी ने की GST की तैयारियों की समीक्षा, कहा- देश की अर्थव्यवस्था में ‘परिवर्तनकारी’ साबित होगा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version