Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हैवानियत : चलती कार में महिला से किया गैंगरेप
    देश

    हैवानियत : चलती कार में महिला से किया गैंगरेप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। महिला को हरियाणा के गुरुग्राम (गुड़गांव) के सोहना से अगवा किया गया और फिर उससे गैंगरेप की वारदात कर ग्रेटर नोएडा के कासना के पास फेंक दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोहना की रहने वाली 35 साल की महिला को तीन लोगों ने स्विफ्ट कार से सोमवार शाम 8 बजे अगवा कर लिया। अपहर्ता रात भर महिला को सोहना की सड़कों पर घुमाते रहे और चलती कार में गैंगरेप करते रहे।

    इसके बाद पीड़िता को ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में लाकर फेंक दिया। मंगलवार सुबह लोगों की नजर महिला पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने ग्रेटर नोएडा पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और एक टीम हरियाणा भेज दी है। पुलिस ने मौके से कई शराब की बोतलें भी बरामद की है, जिससे साफ होता है कि आरोपी शराब के नशे में थे।

    पीड़िता मूल रूप से भरतपुर राजस्थान की रहने वाली है। वह करीब 10 दिन पहले सोहना आई थी। तीन लड़कों पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दरअसल, 30 साल की महिला जो सोहना की रहने वाली है का कहना है कि बीती रात करीब 8.30 बजे स्विफ्ट डिजायर कार में लड़कों ने उसे सोहना से अगवा कर लिया। उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया और इसके बाद सुबह करीब 4 बजे ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में ले जाकर उसे फेंक दिया।

    हाल में 17 साल की लड़की से हुआ था गैंगरेप

    बता दें कि यूपी में गैंगरेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्रेटर नोएडा में ही बुलंदशहर जा रहे एक परिवार को बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात सामने आई थी। हाल ही में सहारनपुर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया था।

    पुलिस के मुताबिक 17 साल की पीड़ित लड़की पंजाब से अपने नाना-नानी केस साथ रेल से धामपुर जा रही थी। जब ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर रुकी तो पीड़ित लड़की पानी लेने उतरी और फिर भीड़ की वजह से ट्रेन पर चढ़ नहीं पाई। इन तीन लड़कों ने उसे अगली ट्रेन पकड़ाने का भरोसा दिया और अपने साथ ले जाकर वारदात कर डाली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउ. कोरिया से रिहा अमेरिकी छात्र की मौत
    Next Article वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम से नहीं जुड़े कोच कुंबले, जानें क्या है पूरा मामला
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

    August 5, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 5, 2025

    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी

    August 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
    • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
    • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
    • टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
    • राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version