Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूरे राज्य में एक जल योजना: रघुवर दास
    Top Story

    पूरे राज्य में एक जल योजना: रघुवर दास

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 19, 2019Updated:June 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को जनहित में बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब पूरे राज्य की एक समेकित जल योजना होगी। अलग-अलग विभागों की जल संचयन एवं जल सिंचन की योजनाओं के बदले एकीकृत जल योजना पर अंतरविभागीय समिति के गठन को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। जल योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, जल स्रोतों का नवीकरण, वर्षा जल का सदुपयोग इत्यादि से संबंधित कार्ययोजना को सामूहिक रूप से लागू करने के लिए सभी कार्य सुनिश्चित होंगे।
    एक क्षेत्र में दोहरी योजना के क्रियान्वयन पर लगेगी रोक
    जल संचयन एवं जल सिंचन के लिए जल संसाधन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, वन पर्यावरण तथा कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा अलग-अलग योजनाएं चलायी जाती हैं। इनके लिए अलग-अलग बजट भी होते हैं। ऐसे में एकीकृत योजना क्रियान्वयन का यह लाभ होगा कि किसी क्षेत्र में दोहरी योजना के क्रियान्वयन से बचा जा सकेगा। साथ ही जल सिंचन से रहित क्षेत्र में जल संचयन एवं जल सिंचन का कार्य हो सकेगा।
    जनसंपर्क विभाग चलायेगा जागरूकता अभियान
    योजना के सफल संचालन के लिए राज्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बड़े पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
    यह राज्य की जल योजना कहलायेगी
    जल संचयन एवं जल सिंचन से संबंधित विभागों के बजट को ध्यान में रखते हुए यह समेकित योजना राज्य की जल योजना कहलायेगी। इस जल योजना का संचालन अभियान के रूप में पूरे राज्य में समयबद्ध तरीके से होगा। इस योजना का प्रचार-प्रसार तथा जागरूकता अभियान व्यापक रूप से चलाया जायेगा। हर 15 दिन में इसकी मॉनिटरिंग होगी।
    विकास आयुक्त इसके अध्यक्ष होंगे
    इस अंतरविभागीय समिति के अध्यक्ष विकास आयुक्त होंगे। जल संसाधन विभाग के सचिव इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। वन पर्यावरण, ग्रामीण विकास विभाग, नगर विकास, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं कृषि पशुपालन विभाग के सचिव इस समिति के सदस्य होंगे।
    पीएम ने किया है जल संचयन का आह्वान
    15 जून 2019 को नयी दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रमुख एजेंडा था। नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से जल संचयन तथा जल सिंचन पर व्यापक रूप से अभियान चलाकर विभिन्न विभागों के कार्यों को एक साथ योजनाबद्ध तरीके से करने का आह्वान किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleथोड़ा तो शर्म करो सुशासन बाबू, अगर आंख में पानी हो
    Next Article पूर्व डीजीपी की जमीन की जांच को लेकर पीआइएल दाखिल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version