नई दिल्ली : कांग्रेस के सीनियर नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द राहुल गांधी की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस ने इस बारे में मन बना लिया है और अशोक गहलोत को इसके लिए तैयार रहने को भी कहा है। हालांकि इस बारे में तस्वीर अभी साफ नहीं है कि अशोक गहलोत अकेले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या दो-तीन और नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा, लेकिन इतना तय है कि अगले कुछ दिनों में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने वाला है, जो गांधी परिवार से नहीं होगा।

राहुल ने यह भी साफ कर दिया है कि उनके बदले प्रियंका गांधी के नाम पर भी विचार नहीं होगा। दरअसल नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली बीजेपी ने वंशवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को लगातार घेरा है। ऐसे में राहुल गांधी के हटने और कांग्रेस के किसी सीनियर नेता को अध्यक्ष बनाने से यह मुद्दा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version